Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने कार्यभार संभालते ही दिए सख्त निर्देश:बोलें- विकास और जनसमस्याओं का समाधान सर्वोच्च प्राथमिकता

    1 hour ago

    1

    0

    बुलंदशहर में जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने बुधवार को जिले का कार्यभार संभाला। इसके बाद उन्होंने एक प्रेसवार्ता में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। उन्होंने कहा कि जनपद के समग्र विकास और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी फाइल को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने जोर दिया कि प्रत्येक विभाग में कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होना चाहिए, ताकि जनता को दफ्तरों के अनावश्यक चक्कर न लगाने पड़ें। शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया कुमार हर्ष ने प्रेसवार्ता में यह भी कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को नियमित रूप से जनसुनवाई करने और मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बताया कि कानून-व्यवस्था, विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, आम जनता से संवाद बढ़ाकर उनकी समस्याओं को समझने और शीघ्र समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा मजदूर सभा का देवरिया में प्रदर्शन:नोएडा श्रमिक आंदोलन के समर्थन में राज्यपाल को ज्ञापन भेजा
    Next Article
    एडीएम ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी, खराब AC बदलने और शुद्ध पेयजल के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment