Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भूदान आंदोलन की हीरक जयंती पर मानव श्रृंखला बनाई:बच्चों ने विनोबा भावे का सम्मान और संदेश घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

    1 hour ago

    1

    0

    हरदोई के टडियावां ब्लॉक में सिकन्दरपुर स्थित सर्वोदय आश्रम में बुधवार को संत विनोबा भावे के भूदान आंदोलन की हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक ऐतिहासिक मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। हीरक जयंती सम्मेलन समारोह के बाद आश्रम के प्रांगण में 200 बच्चों ने गोलाकार मानव श्रृंखला बनाई। इन बच्चों ने विनोबा भावे के भूदान आंदोलन के प्रचार-प्रसार की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे 'छोटा विनोबा' बनकर विनोबा भावे का सम्मान और संदेश गांव-गांव, घर-घर पहुंचाएंगे। केंद्रीय हरिजन सेवक संघ, दिल्ली की कोषाध्यक्ष एवं सर्वोदय आश्रम की अध्यक्ष उर्मिला श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा, "बच्चे भारत के निर्माता हैं। आज के बच्चे कल के भविष्य विधाता हैं। एक बनेंगे - नेक बनेंगे, दिल से दिल को जोड़ देंगे।" घरों में प्रेम तथा त्याग का पाठ पढ़ाएंगे उन्होंने बच्चों से पूछा, "भूदान आंदोलन का संदेश कौन फैलाएगा?" जिस पर 200 बच्चों ने एक स्वर में "हम-हम" कहकर उत्तर दिया। सर्वोदय आश्रम के उपाध्यक्ष विजय भाई ने मानव श्रृंखला को संबोधित करते हुए कहा कि ये बच्चे विनोबा भावे के भूदान आंदोलन का संदेश अपने-अपने गांव में घर-घर पहुंचाएंगे और अपने घरों में प्रेम तथा त्याग का पाठ पढ़ाएंगे। कार्यक्रम का सफल संचालन सर्वोदय आश्रम के कार्यक्रम समन्वयक एवं मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार सक्सेना ने किया। अतिथियों का सम्मान विजय कुमार एवं रवि शर्मा ने किया। कार्यक्रम में ऊषा वर्मा, सीमा उपाध्याय, सीमा सिंह, अन्नू मित्तल, अर्पित दीक्षित, अनुरूध्द कुमार, आनन्द दीक्षित और प्रमिला श्रीवास्तव सहित कई लोगों का उल्लेखनीय सहयोग रहा। मानव श्रृंखला के दौरान 'जय जगत' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में महिला थाने के पास पाइपों में आग:जल निगम के लाखों के पाइप राख, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    इकाना में राजस्थान रजवाड़ों का लखनऊ के नवाबों से मुकाबला:घर में लगातार 2 हार के बाद पंत पर जीत का प्रेशर, वैभव सूर्यवंशी का क्रेज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment