Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Donald Trump की नीतियों से गठबंधन कमजोर, Halifax Security Forum ने वैश्विक नेतृत्व पर जताई चिंता

    4 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों के कारण वर्षों पुराने गठबंधनों में तनाव पैदा होने का दावा करते हुये एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच के प्रमुख ने चेतावनी दी है कि अमेरिका अब लोकतांत्रिक देशों के नेतृत्वकर्ता के रूप में भरोसेमंद नहीं रह गया है और अन्य देशों से आगे बढ़कर नेतृत्व करने का आग्रह किया। ‘हैलिफैक्स अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मंच’ के अध्यक्ष पीटर वैन प्राग ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अमेरिका के पूर्वानुमानित नेतृत्वकर्ता नहीं रहने से लोग, संस्थान और देश एक नयी दिशा तलाश रहे हैं। वे ऐसे मार्गदर्शक की तलाश में हैं, जो उन्हें सही रास्ता दिखा सके।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोई भी एक देश अमेरिका के प्रभाव की जगह नहीं ले सकता, लेकिन उन आदर्शों को बनाए रखना हमारे ऊपर है।’’ अपने 18वें वर्ष में प्रवेश कर चुका यह फोरम प्रतिवर्ष लगभग 300 सैन्य अधिकारियों, अमेरिकी सांसदों, राजनयिकों और विद्वानों को आकर्षित करता है।इसका आयोजन ‘वेस्टिन नोवा स्कोशियन’ होटल में किया जाता है। ची कार्नी के साथ बैठक के बान में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्कद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को व्हाइट हाउस में कनाडा की फिर से आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि वाशिंगटन के साथ बातचीत में कनाडा का रुख पहले से अधिक सख्त हो गया है।ट्रंप ने कहा, किसी वजह से उन्हें बढ़ावा मिला है। अब हम उन्हें ऐसा महसूस नहीं होने दे सकते। ट्रंप कई बार कनाडा को अमेरिका का 51वां राज्य बनाने की बात कह चुके हैं।उन्होंने कनाडा पर ऐसे शुल्क भी लगाए हैं, जिससे दोनों पुराने सहयोगी देशों के बीच तनाव बढ़ा है। इसके जवाब में कार्नी ने अमेरिका पर कनाडा की निर्भरता कम करने के लिए यूरोप, चीन और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने की पहल की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गैंगस्टर Goldy Brar पर शिकंजा कसा: FBI की 'टॉप 10 मोस्ट वांटेड' लिस्ट में शामिल, गिरफ्तारी पर रखा गया 1 मिलियन डॉलर का इनाम!
    Next Article
    WhatsApp New Feature: स्कूल और ऑफिस वालों के लिए WhatsApp का बड़ा अपडेट, जानें Organization फीचर की खासियत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment