Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    DM ने टयौढी में गेहूं उत्पादकता का आकलन किया:बागपत क्रॉप कटिंग प्रयोग के तहत फसल का जायजा

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत की डीएम अस्मिता लाल ने शासन के निर्देशानुसार रबी सीजन की प्रमुख फसल गेहूं की उत्पादकता का आकलन करने के लिए क्रॉप कटिंग प्रयोग कराया। यह प्रयोग बागपत तहसील के ग्राम टयौढी में एक किसान के खेत में संपन्न हुआ। जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग प्रयोग पूरी पारदर्शिता और वैज्ञानिक पद्धति से किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि इससे फसल उत्पादन का सही आकलन हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे प्रयोग किसानों की वास्तविक उपज का मूल्यांकन करने और कृषि नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों ने निर्धारित मानकों के अनुसार खेत के चयनित हिस्से की कटाई कर गेहूं की पैदावार का आकलन किया। जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत की, उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें कृषि से जुड़ी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिले के सभी चयनित स्थलों पर क्रॉप कटिंग प्रयोग समय पर पूरा किया जाए और इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। इस अवसर पर एसडीएम अमरचंद वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी में 8 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख:हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से खेत में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    परीक्षा में सेंधमारी पर सीधे आजीवन कारावास की सजा:वाराणसी समेत प्रदेश के 6 शहरों में 18-19 अप्रैल को एग्जाम, एक बार रद्द हो चुकी है यह परीक्षा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment