Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Weather Today: न्यूनतम पारा 26 डिग्री के पार, IMD ने जताई हल्की बारिश और आंधी की संभावना

    43 minutes from now

    2

    0

    दिल्ली में शुक्रवार की सुबह गर्म रही और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन में गरज के साथ छींटे पड़ने, बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है, जिसकी गति 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, पालम मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रिज केंद्र में न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस और आयानगर में यह 25.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 160 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा , 51 से 100 के बीच संतोषजनक , 101 से 200 के बीच मध्यम , 201 से 300 के बीच खराब , 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET परीक्षा में क्या क्या होने जा रहा बदलाव, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने विस्तार से बताया
    Next Article
    Prabhasakshi NewsRoom: April 2022 के बाद सीधे May 2026 में बढ़ीं Petrol-Diesel की कीमतें, 3 रुपए की वृद्धि पर Congress काट रही बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment