Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

    8 hours ago

    1

    0

    दक्षिण दिल्ली पुलिस ने महरौली इलाके के एक घर में हुई चोरी के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि उसे एक कंपनी के प्रतिनिधि द्वारा महंगा फोन व कपड़े खरीदे जाने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर इस मामले को सुलझा लिया गया।पुलिस ने बताया कि आरोपी दीपक (20) और उसकी कथित सहयोगी गुंजन (30) को मैदान गढ़ी स्थित एक मकान में हुई चोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 31 अगस्त को एक ई-प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान, पुलिस को 14 सितंबर को एक एक कंपनी के प्रतिनिधि दीपक द्वारा हाल में आईफोन-15 और नये कपड़े खरीदे जाने की जानकारी मिली।दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अनंत मित्तल ने एक बयान में कहा कि दीपक लगभग तीन लाख रुपये की मोटरसाइकिल खरीदने की भी योजना बना रहा था। पुलिस ने उसके किराये के मकान पर छापेमारी की और उसे पकड़ लिया। डीसीपी के मुताबिक, पूछताछ के दौरान दीपक ने खुलासा किया कि वह छत के रास्ते शिकायतकर्ता के घर में दाखिल हुआ और सोने व चांदी के जेवर तथा नकदी चुरा ली।पुलिस ने बताया कि चोरी का माल बाद में गुंजन के पास होने का पता चला, जिसने महरौली के एक सुनार के जरिये सोना बेचने में मदद की थी। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने दीपक के पास से एक आईफोन-15, 27,500 रुपये नकद, चांदी की सात जोड़ी पायल, चांदी की पांच जोड़ी बिछिया और चांदी का एक ब्रेसलेट बरामद किया है। डीसीपी के अनुसार, पुलिस ने गुंजन के पास से लगभग एक किलोग्राम चांदी का सामान और 103 ग्राम सोने का सामान बरामद किया है।उन्होंने बताया कि पुलिस ने चोरी का माल बेचने से आए पैसे का भी पता लगाया है, जिसमें 2.58 लाख रुपये का एक चेक भी शामिल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Faridabad में बंधक बनाकर फिरौती मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
    Next Article
    PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment