Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ड्यूटी से गायब होने पर 40 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर:प्रयागराज में लापरवाही पर एक्शन, 14 सितंबर को मौके से नदारद मिले

    18 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर 40 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन सभी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। 14 सितंबर को हाईकोर्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन पुलिसकर्मियों की ड्यूटी ट्रैफिक को सुचारू रखने के लिए लगाई गई थी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत तमाम अतिथि शामिल हुए थे। फिलहाल पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया की इस कार्रवाई को जिले की पुलिसिंग व्यवस्था को बेहतर करने की दिशा में एक और बड़ा कदम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम को लेकर जनपद के अलग-अलग थानों से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें 53 पुलिसकर्मियों को एक अलग टीम में रखा गया था। इन्हें स्टैंडबाई मोड में रखा गया था, ताकि कार्यक्रम के दौरान भी ट्रैफिक को सुगम तरीके से संचालित किया जा सके। कार्यक्रम या अतिथियों के आगमन के दौरान भी ट्रैफिक सुचारू रूप से चलता रहे। थानों से रवानगी, लाइन में आमद भी कराई सूत्रों के मुताबिक, इस टीम में शामिल पुलिसकर्मियों ने अपनी ड्यूटी के लिए संबंधित थानों से रवानगी कराई थी। इसके बाद पुलिस लाइन में आमद भी दर्ज कराई गई। हालांकि, इसके बाद निर्धारित स्थान पर मौजूद रहने के बजाय कई पुलिसकर्मी अपने ड्यूटी प्वाइंट छोड़कर इधर-उधर हो गए। तलाश हुई तो 40 पुलिसकर्मी नहीं मिले कार्यक्रम के दौरान जब ट्रैफिक को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए इन पुलिसकर्मियों की जरूरत पड़ी और उनकी तलाश की गई तो 53 में से 40 पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद नहीं मिले। ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने के बाद मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची। इसके बाद सभी 40 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। दोबारा लापरवाही न हो, इसलिए कार्रवाई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संवेदनशील ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों से निर्धारित अवधि तक अपने ड्यूटी प्वाइंट पर मौजूद रहने की अपेक्षा की जाती है। यह बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। भविष्य में इस तरह की स्थिति दोबारा न हो और पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी को गंभीरता से निभाएं, इसी उद्देश्य से कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    TGT-PGT अभ्यर्थियों का आमरण अनशन 13वें दिन भी जारी:छात्र बोले- पीजीटी भर्ती के नए विज्ञापन तुगलकी फरमान, नई नियमावली सही नहीं
    Next Article
    गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटा:20 सेंटीमीटर नीचे आया, 5 गांव बाढ़ से बाहर; 15 गांवों की 10 हजार आबादी अब भी प्रभावित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment