Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने की 'हर घर नल जल' योजना की समीक्षा:कहा- मई तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    2 hours ago

    1

    0

    जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में 'हर घर नल जल योजना' की समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी मई माह तक सभी ग्रामों और नगरीय क्षेत्रों में निर्बाध, नियमित और गुणवत्तापूर्ण पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में जिलाधिकारी ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ और शिकायतमुक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर से पेयजल संबंधी शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। जहां कहीं भी आपूर्ति में समस्या हो, उसे तत्काल प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पेयजल आपूर्ति केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि प्रत्येक घर तक वास्तविक रूप से पानी पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल निगम को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन द्वारा चिह्नित 364 राजस्व गांवों में 'हर घर नल जल योजना' के तहत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। इन गांवों में किसी भी समस्या का निराकरण 10 दिनों के भीतर किया जाए, अन्यथा संबंधित दोषी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि इन 364 गांवों में टैंकर के माध्यम से जल आपूर्ति न की जाए, ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर भी कार्रवाई होगी। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद और ब्लॉक स्तर पर स्थापित पेयजल आपूर्ति समस्या निवारण कंट्रोल रूम पूरी तरह से सक्रिय रखे जाएं। कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली किसी भी शिकायत का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए। अधिकारियों को क्षेत्रवार सतत निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि पाइपलाइन, मोटर, पंप आदि तकनीकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए ताकि पेयजल आपूर्ति में कोई बाधा न आए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, अधिशासी अभियंता जल निगम (ग्रामीण) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया गया:बुजुर्गों को साड़ी और अंगवस्त्र बांटे गए, प्रदेश उपाध्यक्ष ने आशिर्वाद लिया
    Next Article
    हाथ में तिरंगा लेकर टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO:सुलतानपुर में SP चारू निगम से मिलने की मांग, नाली के विवाद में 2 घंटे से हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment