Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथ में तिरंगा लेकर टावर पर चढ़ा युवक, VIDEO:सुलतानपुर में SP चारू निगम से मिलने की मांग, नाली के विवाद में 2 घंटे से हाई-वोल्टेज ड्रामा जारी

    2 hours ago

    1

    0

    सुल्तानपुर जिले के अखंड नगर क्षेत्र में एक युवक मुकदमे से परेशान होकर टावर पर चढ़ गया। राहुल नगर बाजार के निकट 27 वर्षीय मोहम्मद रईस पुत्र मोहम्मद इब्राहिम ने पुलिस अधीक्षक (SP) चारू निगम से मिलने की मांग की है। युवक का कहना है कि जब तक SP मौके पर नहीं आतीं, वह नीचे नहीं उतरेगा। यह घटना नाली विवाद को लेकर शुरू हुई। मोहम्मद रईस के भाइयों, रहीम और करीम के अनुसार, विवाद बढ़ने पर डायल 112 को बुलाया गया। राहुल नगर चौकी इंचार्ज कन्हैया कुमार पांडे मौके पर पहुंचकर मामले को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे, तभी मोहम्मद रईस टावर पर चढ़ गया। यह घटना लगभग दो घंटे से जारी है। SP चारू निगम से मिलने की मांग मोहम्मद रईस का आरोप है कि वह काफी समय से मुकदमों से परेशान है और पुलिस द्वारा उसे परेशान किया जा रहा है। उसने स्पष्ट किया है कि जब तक जिले की SP चारू निगम नहीं आतीं, वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। मोहम्मद रईस की मां आसमा खातून ने बताया कि गांव के मिश्रा द्वारा भी उनके परिवार पर एक मुकदमा चल रहा है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार लगभग चार-पांच साल से काफी परेशान है, जिससे नाराज होकर आज उनका बेटा टावर पर चढ़ गया। परिवार के बुलाने के बाद भी वह नीचे नहीं आ रहा है। अग्निशमन यंत्र भी मौके पर मौजूद सूचना मिलने पर अखंड नगर थाना अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वर्मा और राहुल नगर चौकी इंचार्ज कन्हैया कुमार पांडे अपनी टीमों के साथ मौके पर मौजूद हैं। अग्निशमन यंत्र भी बुलाया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा युवक को नीचे उतारने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वह अभी भी नीचे आने को तैयार नहीं है। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि जिस मुकदमे को लेकर मोहम्मद रईस टावर पर चढ़ा है, उसमें सुलहनामा लिखा जा रहा था। शाम लगभग 5 बजे से मोहम्मद रईस अपने हाथ में तिरंगा लिए अभी भी टावर पर मौजूद है। मौके पर आसपास के गांव के लोग और अग्निशमन के अधिकारी भी मौजूद हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने की 'हर घर नल जल' योजना की समीक्षा:कहा- मई तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    डीएम-एसपी ने जिला कारागार का किया निरीक्षण:पुरुष-महिला कैदियों से मिलकर सरकारी सुविधाओं की ली जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment