Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मंत्री अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाया गया:बुजुर्गों को साड़ी और अंगवस्त्र बांटे गए, प्रदेश उपाध्यक्ष ने आशिर्वाद लिया

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में केंद्रीय राज्य मंत्री और स्थानीय सांसद अनुप्रिया पटेल का जन्मदिन विन्ध्याचल स्थित मातृ-पितृ सदन वृद्धाश्रम में मनाया गया। अपना दल (सोनेलाल) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के साथ मिलकर यह कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गेश पटेल ने वृद्धाश्रम के बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने महिलाओं को साड़ियां और अन्य बुजुर्गों को अंगवस्त्र वितरित किए। दुर्गेश पटेल ने कहा कि इन बुजुर्गों के बीच आकर जो संतुष्टि मिलती है, वह किसी भी बड़े उत्सव से अधिक है। उन्होंने यह भी बताया कि अनुप्रिया पटेल उनके आशीर्वाद से ही लगातार तीसरी बार सांसद बनी हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव ने बताया कि इस वृद्धाश्रम में लगभग 150 लोगों के रहने की व्यवस्था है। उन्होंने कहा कि किसी जनप्रतिनिधि का जन्मदिन वृद्धाश्रम में मनाना समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल है। कार्यक्रम के दौरान वृद्धजनों ने भजन-कीर्तन के माध्यम से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश सचिव रामबृक्ष बिंद, युवा जिला महासचिव हर्षित सिंह पटेल, लव द्विवेदी, विशंभर पाण्डेय, आश्रम प्रबंधक चंद्रपाल, शिवानी मिश्रा, राजेश चौधरी, रियाज अहमद सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घोसी सीट पर विजय राजभर बने भाजपा से पहली पसंद:सपा से सुजीत सिंह, बसपा से वसीम इकबाल पसंदीदा उम्मीदवार
    Next Article
    डीएम ने की 'हर घर नल जल' योजना की समीक्षा:कहा- मई तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment