Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डीएम ने अंबेडकर जयंती पर की अपील:जाति-भेदभाव से ऊपर उठकर अंबेडकर के मूलमंत्र अपनाएं

    7 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में बाबा भीमराव अम्बेडकर की 136वीं जयंती मनाई गई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एडीएम प्रशासन और एडीएम वित्त सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों से जाति, वर्ग और भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर के मूलमंत्र को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर के जीवन, व्यक्तित्व और उनके महान योगदानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर द्वारा लिखे गए शोध-पत्रों के आधार पर भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। डीएम ने यह भी उल्लेख किया कि नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन ने स्वयं स्वीकार किया है कि उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने में डॉ. अंबेडकर के शोध कार्यों से अत्यंत प्रेरणा मिली। जिलाधिकारी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानूनों और सामाजिक सुधारों ने देश में समानता, न्याय और अधिकारों की मजबूत नींव रखी है। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज में समरसता एवं समानता स्थापित करने का प्रयास करना चाहिए। डीएम ने जोर दिया कि यही डॉ. अंबेडकर के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी और इससे देश के समग्र विकास को गति मिलेगी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों ने भी बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डाला। अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने उनके जन्म से लेकर शिक्षा और संघर्षों का विस्तृत वर्णन किया। वरिष्ठ कोषाधिकारी ने कविता के माध्यम से, जबकि विनाका मौर्य ने गीत के माध्यम से संविधान और उसके निर्माण की जानकारी दी। योगेश अग्रवाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर संविधान के शिल्पकार, समानता और न्याय के महान प्रवर्तक थे, जिनका योगदान समस्त समाज के लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और समाज के प्रत्येक वर्ग को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में संदिग्ध आग में 9 मवेशी जिंदा जले:घर का सामान जलकर राख, आग बुझाने में घर का मालिक झुलसा
    Next Article
    सुल्तानपुर में 42 लाख से श्मशान घाट का नवीनीकरण:पालिकाध्यक्ष ने सीताकुंड वार्ड में किया लोकार्पण, भोलेनाथ की प्रतिमा स्थल का हुआ सौंदर्यीकरण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment