Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. उदिता त्यागी बोलीं- कमिश्नर 5 दिन इंतजार करें:मैं खुद गिरफ्तारी दूंगी, मेरे परिवार को परेशान न करें; ट्वीट पर पुलिस घर पहुंची थी

    2 hours ago

    1

    0

    गाजियाबाद में भाजपा की पश्चिम यूपी महिला मोर्चा की क्षेत्रीय मंत्री डॉ. उदिता त्यागी के घर पुलिस पहुंच गई। हालांकि उदिता घर पर नहीं मिली। पुलिस की कार्रवाई को लेकर उन्होंने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने कहा- मेरे एक ट्वीट को लेकर गाजियाबाद पुलिस मेरे घर गई। मेरे बच्चों और परिवार के लोगों को परेशान किया। अगर मेरा ट्वीट किसी अपराध की श्रेणी में आता है तो पुलिस कमिश्नर 5 दिन इंतजार करें। मैं खुद वापस आकर सरेंडर कर दूंगी। गिरफ्तारी दूंगी। दरअसल, उदिता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संबंधित एक वीडियो ट्वीट किया था। इसमें पीएम मोदी को डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा की पूजा करते हुए दिखाया गया है। मंगलवार को उदिता ने किया था पोस्ट डॉक्टर ने ये ट्वीट मंगलवार को X (ट्वीटर) पर किया था। इस ट्वीट के बाद रात को गाजियाबाद पुलिस उनके घर पहुंची। उस समय डॉ. उदिता त्यागी घर पर मौजूद नहीं थीं। वह घुटने के इलाज के लिए एक नेचुरोपैथी सेंटर में एक सप्ताह के लिए गई हुई हैं। इसके बाद डॉक्टर उदिता ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि गाजियाबाद पुलिस ने एक ट्वीट के लिए मेरे परिवार को अपराधियों की तरह अपमानित किया। मोदी जी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह अंबेडकर की मानव रूप की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। उस वीडियो को लाखों लोगों ने शेयर किया। मैंने भी किया। उसमें मैंने कहा कि जल्दी ही एक ऐसा वीडियो मस्जिद से भी आएगा। पुलिस ने मेरे परिवार को अपमानित किया इसी ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर गाजियाबाद पुलिस मेरे घर गई और मेरे बच्चों, मेरे परिवार को अपराधियों की तरह अपमानित किया। मैं कमिश्नर साहब से कहना चाहती हूं कि मेरे ट्वीट के लिए मेरे परिवार को या मेरे बच्चों को इस प्रकार से अपमानित करना किसी भी प्रकार से उचित नहीं है। अगर मैं कोई ट्वीट कर रही हूं, तो उसकी जिम्मेदार मैं हूं। क्योंकि मैं एक हफ्ते के लिए यहां आई हुई हूं, तो कमिश्नर साहब, आप एक हफ्ते इंतजार कर सकते हैं। यह मेरा ट्वीट इतना बड़ा अपराध न हो तो पांच दिन बाद मैं गाजियाबाद आकर आपके मुख्यालय में उपस्थित होकर अपनी गिरफ्तारी दूंगी। आपके पास मेरा नंबर है। आप मुझे फोन करके बता दें कि मुझे कब आपके पास आना है। आप मेरे किसी भी ट्वीट के लिए मेरे परिवार को या मेरे अनुचरों को डरा-धमका नहीं सकते।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांग्रेस बोली- वृंदावन नाव हादसे के लिए मेयर-नगर आयुक्त जिम्मेदार:मथुरा नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन, कहा- महापौर इस्तीफा दें
    Next Article
    फरीदाबाद में अछल्दा के युवक की पीट-पीटकर हत्या:होटल मैनेजर भाई से मिलने जा रहा था, हमलावरों ने मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment