Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डॉ. राजकुमार, सीमा व राजसिंह को स्वर्ण पदक:वाराणसी में योगासन प्रतियोगिता में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के साधकों के नाम कई मेडल

    1 hour ago

    1

    0

    “योग भारतीय संस्कृति की आत्मा है और यह शरीर, मन एवं आत्मा के समन्वित विकास का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा उन्हें उच्च स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। वर्तमान परिवर्तित जीवन परिदृश्य में योग न केवल स्वास्थ्य संरक्षण का आधार है, बल्कि यह व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का मार्ग भी प्रशस्त करता है।” यह बातें संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने योग एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से योगासन स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता–2026 के दौरान कही। प्रतियोगिता में जिले के 15 विद्यालयों से आए कुल 220 प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें विश्वविद्यालय के योग प्रशिक्षक डॉ. राजकुमार मिश्र ने 45–55 वर्ष आयु-वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अर्जित किया। वहीं एमए (योग) के छात्र राज सिंह ने 21–25 आयु-वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। कुमारी दीपिका ने 35–45 आयु-वर्ग में रजत पदक अर्जित कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इसी क्रम में विश्वविद्यालय के नियमित साधक विकास अग्रहरी ने 25–35 आयु-वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया, जबकि कुणाल गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अर्जित किया। सीमा देवी ने 35–45 आयु-वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DM ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया:मरीजों से बात कर फीडबैक लिया, साफ-सफाई और डॉक्टरों की उपस्थिति पर निर्देश
    Next Article
    मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जीता एमपीएस हॉट वेदर टूर्नामेंट:आरएसडी एकेडमी को हराकर बना क्रिकेट चैंपियन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment