Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जीता एमपीएस हॉट वेदर टूर्नामेंट:आरएसडी एकेडमी को हराकर बना क्रिकेट चैंपियन

    1 hour ago

    1

    0

    मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुधवार को आयोजित एमपीएस हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने जीत लिया। एक रोमांचक मैच में मॉडर्न पब्लिक स्कूल ने आरएसडी एकेडमी को हराकर खिताब अपने नाम किया। आयोजन सचिव शाहवेज अली के अनुसार, फाइनल मैच में आरएसडी एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 9 विकेट खोकर 55 रन बनाए। जवाब में, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की टीम ने आक्रामक प्रदर्शन करते हुए मात्र 3.3 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल के यश व्यास को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का पुरस्कार मिला। आरएसडी एकेडमी के आरुष शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया, जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लिए। फाइनल मैच के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अयान सुधाकर को दिया गया, जबकि केशव ठाकुर को उभरते हुए खिलाड़ी के रूप में सम्मानित किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सऊद आलम और प्रधानाचार्य शकील अहमद ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए। विजेता टीम को 5000 रुपये और उपविजेता टीम को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आयोजन मंडल के सदस्य शाहवेज अली, आरपी सिंह, सावन देओल, नासिर हुसैन और कीर्ति पाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. राजकुमार, सीमा व राजसिंह को स्वर्ण पदक:वाराणसी में योगासन प्रतियोगिता में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के साधकों के नाम कई मेडल
    Next Article
    फतेहपुर डीएम ने स्मार्ट मीटर लगाने पर रोक लगाई:छुट्टी पर कनेक्शन काटने पर जताई नाराजगी, बिजली के ढीले तार बदलने के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment