Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU में साइबर सुरक्षा पर विशेष सत्र:IIT कानपुर के विशेषज्ञ ने बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के तरीके

    2 hours ago

    1

    0

    आज के डिजिटल दौर में हमारा बैंक अकाउंट से लेकर निजी डेटा तक सब कुछ ऑनलाइन है। ऐसे में 'साइबर हमले' का खतरा भी तेजी से बढ़ा है। इसी खतरे को समझते हुए छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (UIET) के साइबर सुरक्षा क्लब ने शुक्रवार को एक विशेष इंटरएक्टिव सत्र का आयोजन किया। कार्यक्रम का मकसद छात्रों को डिजिटल दुनिया की सुरक्षा और आधुनिक खतरों से बचाना था। कार्यक्रम में आईआईटी कानपुर के C3i हब से आए डॉ. आनंद हांडा ने छात्रों को साइबर दुनिया के अनसुलझे पहलुओं से रूबरू कराया। उन्होंने एथिकल हैकिंग की तकनीक और भविष्य में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ते करियर के अवसरों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक जितनी तेजी से बढ़ रही है, साइबर अपराधी उतने ही शातिर हो रहे हैं। ऐसे में बचाव ही एकमात्र सुरक्षा है। छात्रों को मिला 'साप्ताहिक बुलेटिन' का सहारा डिजिटल जागरूकता को केवल एक दिन के कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए, क्लब ने 'साप्ताहिक बुलेटिन' (Weekly Bulletin) लॉन्च किया। यह बुलेटिन हर हफ्ते छात्रों को दुनिया भर में हो रहे साइबर हमलों, लेटेस्ट वायरस, डेटा चोरी के तरीकों और उनसे बचने के लिए तकनीकी अपडेट्स के बारे में जानकारी देगा। इससे छात्र घर बैठे ही साइबर खतरों के प्रति अपडेट रहेंगे। सुरक्षा के प्रति युवाओं को किया प्रेरित UIET के निदेशक डॉ. आलोक कुमार ने कहा कि आज का युवा डिजिटल साक्षर है, लेकिन सुरक्षा के नियमों को जानना भी जरूरी है। सत्र के दौरान छात्रों ने अपने सवाल पूछे और वास्तविक जीवन में होने वाली ऑनलाइन ठगी के उदाहरणों पर चर्चा की। छात्रों को न केवल सुरक्षा के गुर सिखाए गए, बल्कि सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने में उनकी भूमिका पर भी जोर दिया गया। कोर टीम को मिला सम्मान इस मौके पर क्लब को खड़ा करने में दिन-रात मेहनत करने वाले छात्र समन्वयकों और कोर टीम के सदस्यों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र देकर न केवल उनका उत्साह बढ़ाया गया, बल्कि अन्य छात्रों को भी क्लब के साथ जुड़कर कुछ नया सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के दौरान डॉ. दीपक वर्मा, इंजीनियर मोहम्मद शाह आलम और गार्गी गुप्ता समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में सड़क हादसे में महिला की मौत:बाइक पर पति के साथ लौट रही थी, ट्रक ने मारी टक्कर
    Next Article
    'दिनकर जी ने जातियों पर प्रहार किया':योगी ने कविताएं पढ़कर पर्चियां जेब में रखीं; लखनऊ में उनके पोते का सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment