Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी भारत सेवाश्रम के नवरात्रि उत्सव में शामिल:सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक का उद्घाटन किया, देश के लिए उनके बलिदान को याद किया

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दाउदपुर स्थित भारत सेवाश्रम संघ परिसर में वासंतिक नवरात्र पूजा में शामिल हुए। बुधवार शाम वह आश्रम पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने परिसर के अंदर बनी नई सांस्कृतिक भवन का फीता काट कर उद्घाटन किया। उसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक का अवलोकन करने साथ ही उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्र के प्रति उनके योगदान को नमन किया। इस दौरान उन्होंने स्मारक की व्यवस्थाओं और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उसके बाद मंदिर में स्थापित मां भगवती की प्रतिमा स्थापित का दर्शन किया और विधि विधान से पूजन कर उनकी आराधना की। साथ ही परिसर में भारत सेवाश्रम के संस्थापक स्वामी प्रणवानंद की मूर्ति और योगिराज बाबा गंभीरनाथ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। सेवाश्रम के मुख्य पुजारी स्वामी निःश्रेयसा नंद ने बताया- सचिंद्रनाथ सान्याल स्मारक का निर्माण मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप स्वतंत्रता संग्राम के इस नायक की गोरखपुर से जुड़ी यादों को जीवंत रखने तथा वर्तमान व भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणा पुंज बनाने के लिए किया गया है। वहीं स्वामी प्रणवानंद ने नाथपंथ के सिद्ध योगी गंभीरनाथ जी को आजीवन गुरु के समान सम्मान दिया। इस कारण, भारत सेवाश्रम और गोरक्षपीठ का आपस में गहरा जुड़ाव है। इस अवसर पर भारत सेवाश्रम के स्थानीय प्रमुख स्वामी निःश्रेयसानंद, अचिन्त्य लाहिड़ी आदि ने मुख्यमंत्री का भावपूर्ण स्वागत किया। संघ की ओर से चैत्र नवरात्रि में हर साल भव्य आयोजन किया जाता है। इस बार यह 19वां वार्षिक महोत्सव है। जिसकी शुरुआत षष्टी यानि 24 मार्च से हुई है। इस दिन मां दुर्गा का पट खुलता है। उसके बाद दशमी तक अलग- अलग अनुष्ठान और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नवमी तक विशेष पूजा, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन 25 मार्च को महासप्तमी के अवसर पर सुबह 8:43 बजे तक नवपत्रिका प्रवेश और विधिवत पूजा होगी। शाम 7 बजे मां की आरती के बाद रात 8 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 26 मार्च को महाअष्टमी के दिन सुबह 10 बजे पुष्पांजलि, दोपहर 2:06 बजे से 2:54 बजे तक संधि पूजा और शाम 7 बजे मां और गुरुजी की महाआरती होगी। 27 मार्च को महानवमी और रामनवमी के अवसर पर दोपहर 12:21 बजे तक नवमी पूजा और व्रत समापन, साथ ही अन्नकूट उत्सव, कुमारी पूजन, हवन व महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। महादशमी पर निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा महोत्सव का समापन 28 मार्च को महादशमी के अवसर पर होगा। इस दिन सुबह 10:27 बजे तक दशमी पूजा संपन्न कर दोपहर 2 बजे सिंदूर उत्सव और भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस महोत्सव में सहभागिता कर मां दुर्गा और भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ रोड पर नए एसपी दफ्तर के लिए रास्ता साफ:बस ऑपरेटर्स एसोसिएशन का था कब्जा, एडिशनल एसपी अभिषेक तिवारी ने जमीन कब्जा मुक्त कराई
    Next Article
    कानपुर में मौरंग लदे ट्रक में लगी आग:जाजमऊ फ्लाईओवर पर 100 मीटर तक दौड़ा, चालक सहित 3 ने कूदकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment