Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    छेड़छाड़ के दोषी को 4 साल की जेल:संभल पॉक्सो कोर्ट ने ₹10,000 का जुर्माना भी लगाया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल की पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने छेड़छाड़ के एक आरोपी को छह साल बाद दोषी ठहराते हुए चार साल के कारावास और 10,000 रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह मामला खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रही एक किशोरी के साथ हुई छेड़छाड़ की घटना से संबंधित है। जनपद संभल के विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट अपर सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह ने गुरुवार को वर्ष 2019 में हुई इस घटना पर अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने गुन्नौर (वर्तमान जुनावई) थाना क्षेत्र के गांव बंझागी निवासी भुवनेश पुत्र अनेक सिंह को छेड़छाड़ का दोषी पाया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी भुवनेश ने खेत से पशुओं के लिए चारा लेने जा रही किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया था। पीड़िता ने घर जाकर अपने परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर गुन्नौर थाना पुलिस ने तत्काल रिपोर्ट दर्ज की और विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि इस पूरे मामले का ट्रायल चला और उनकी मजबूत पैरवी के कारण आरोपी को सजा सुनाई गई। आरोपी को लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) की धारा 8 के तहत चार वर्ष के कारावास और 10,000 रुपये के जुर्माने से दंडित किया गया है। जुर्माने की आधी रकम पीड़िता को दी जाएगी, जबकि शेष राशि सरकारी कोष में जमा होगी। यदि आरोपी जुर्माना नहीं भरता है, तो उसे एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने शिकारपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया:अस्थाई गौशाला में व्यवस्थाएं देखीं, स्थाई निर्माण में देरी पर जताई नाराजगी
    Next Article
    लोजपा (रामविलास) यूपी की सभी 403 सीटों पर लड़ेगी चुनाव:प्रयागराज में प्रदेश अध्यक्ष का दावा- सपा PDA के नाम पर गुमराह कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment