Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CDO के खाते से 1.68 करोड़ निकालने का प्रयास:बांदा में साइबर अपराधियों ने फर्जी हस्ताक्षर और मुहर वाले दस्तावेज दिए

    2 hours ago

    2

    0

    बांदा में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के खाते से साइबर अपराधियों ने ऑनलाइन नेट बैंकिंग के जरिए 1 करोड़ 68 लाख रुपये निकालने का प्रयास किया। बैंक मैनेजर की सतर्कता के कारण यह बड़ी धोखाधड़ी होने से पहले ही पकड़ ली गई। जालसाजों ने खुद को डीआरडीए का परियोजना निदेशक बताया और बैंक मैनेजर से फोन पर संपर्क किया। उन्होंने सीडीओ के खाते से संबंधित फर्जी हस्ताक्षर और मुहर वाले दस्तावेज बैंक में जमा कराए थे। इस मामले में पुलिस अधीक्षक (एसपी) पलाश बंसल के आदेश पर साइबर अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसपी ने अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी सहित तीन टीमें गठित की हैं। जांच के दौरान एक अपराधी की लोकेशन मुजफ्फरनगर जिले में पाई गई है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को मुजफ्फरनगर रवाना किया गया है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 मार्च को सीडीओ के विकास खाते से रुपये निकालने का प्रयास किया गया था। इस संबंध में 28 मार्च, 2026 को मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडेय के कक्ष में एक बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में शाखा प्रबंधक अतुल कुमार शर्मा ने जानकारी दी कि संजय कुमार नामक एक व्यक्ति उनकी शाखा में खाते से संबंधित प्रपत्र लेकर आया था। उसने खुद को डीआरडीए कार्यालय का कर्मचारी बताया और नेट बैंकिंग सुविधा शुरू करने का अनुरोध किया था। शाखा प्रबंधक ने यह भी बताया कि प्रवीण आनंद नामक व्यक्ति ने मोबाइल पर उनसे बात की थी और खुद को परियोजना निदेशक, डीआरडीए बताया था। जांच में पाया गया कि मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय का पत्र और उस पर सीडीओ अजय कुमार तथा परियोजना निदेशक, डीआरडीए के हस्ताक्षर फर्जी थे। कार्यालय मुख्य विकास अधिकारी में 25 मार्च, 2026 को किए गए हस्ताक्षर भी नकली पाए गए। एसपी पलाश बंसल ने पुष्टि की कि प्राप्त तहरीर के आधार पर शुक्रवार रात साइबर क्राइम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में प्लॉट के नाम पर 15 लाख की ठगी:कोर्ट के आदेश पर महिला समेत 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
    Next Article
    युवक को 25 सेकेंड में 15 बार बेल्ट मारे, VIDEO:अंबेडकरनगर पुलिस का दावा- मारपीट नहीं, बच्चे रील बना रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment