Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुल्तानपुर में प्लॉट के नाम पर 15 लाख की ठगी:कोर्ट के आदेश पर महिला समेत 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

    2 hours ago

    2

    0

    सुल्तानपुर में एक व्यक्ति से प्लॉट दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) के आदेश पर कोतवाली नगर पुलिस ने एक महिला सहित पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया है। शहर के शाहगंज चौराहा निवासी सुनील कुमार गुप्ता ने कोर्ट में दायर प्रार्थना पत्र में बताया कि उन्होंने वर्ष 2019 में नबीपुर लोहरामऊ रोड पर स्थित एक प्लॉट का सौदा 15 लाख रुपये में तय किया था। उन्होंने यह रकम एग्रीमेंट के तौर पर आरोपियों को दी थी। समझौते के अनुसार, एक साल के भीतर शेष रकम देकर प्लॉट की रजिस्ट्री होनी थी। पीड़ित सुनील कुमार गुप्ता का आरोप है कि जब वह जमीन पर निर्माण कार्य शुरू कराने पहुंचे, तो मुख्य आरोपी शिवम जायसवाल और उसके साथियों ने उन्हें रोक दिया। उन्हें बताया गया कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री पहले ही किसी और के नाम हो चुकी है। जब सुनील कुमार ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने टालमटोल करना शुरू कर दिया और बाद में उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस द्वारा शिकायत पर कोई कार्रवाई न किए जाने के बाद सुनील कुमार गुप्ता ने न्यायालय का रुख किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कड़े रुख के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया है। इनमें शिवम जायसवाल (निवासी खैराबीर, हैदरगढ़, बाराबंकी), पुष्कर जायसवाल (निवासी भिलवल, हैदरगढ़, बाराबंकी), अमीर चंद्र वर्मा (निवासी इलियासपुर, हैदरगढ़, बाराबंकी), साफिया बेगम (निवासी नबीपुर लोहरामऊ रोड, सुल्तानपुर), और वसीम (निवासी नबीपुर लोहरामऊ रोड, सुल्तानपुर) शामिल हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और इस मामले की विवेचना उप-निरीक्षक अविनाश चंद्रा को सौंपी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर-दिल्ली रूट पर चलेगी नई अमृत-भारत ट्रेन:सांसद रवि किशन की पहल पर रूट काे मंजूरी मिली, यात्रियों को राहत मिलेगी
    Next Article
    CDO के खाते से 1.68 करोड़ निकालने का प्रयास:बांदा में साइबर अपराधियों ने फर्जी हस्ताक्षर और मुहर वाले दस्तावेज दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment