Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    युवक को 25 सेकेंड में 15 बार बेल्ट मारे, VIDEO:अंबेडकरनगर पुलिस का दावा- मारपीट नहीं, बच्चे रील बना रहे थे

    2 hours ago

    2

    0

    अंबेडकरनगर में एक युवक को दो युवकों द्वारा बेल्ट से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक बिना किसी प्रतिरोध के लगातार बेल्ट की मार सहता दिख रहा है। हालांकि, पुलिस का दावा है कि यह मारपीट की घटना नहीं है, बल्कि बच्चे रील बना रहे थे। वायरल वीडियो जिले के बसखारी थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहे किशोर और पीटा जा रहा युवक, जिसकी पहचान शेखर के रूप में हुई है, कथित तौर पर इसी गांव का निवासी हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 25 सेकंड में युवक को 15 बार बेल्ट से पीटा गया। बसखारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने इस मामले पर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि यह मारपीट का कोई मामला नहीं है, बल्कि बच्चे और युवक केवल एक रील बना रहे थे। वीडियो में यह भी सुना जा सकता है कि जिस युवक की पिटाई की जा रही है, वह कथित तौर पर किसी बच्चे का हाथ मरोड़ रहा था। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CDO के खाते से 1.68 करोड़ निकालने का प्रयास:बांदा में साइबर अपराधियों ने फर्जी हस्ताक्षर और मुहर वाले दस्तावेज दिए
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में अष्टखंभा के लिए ₹1 करोड़ मंजूर:भाजपा नेता विवेक मौर्य ने मंत्री जयवीर सिंह से मिलकर जताया आभार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment