Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CBI ने रिश्वत मामले में पकड़े गए CGST अधीक्षक के घर से बरामद किए 1.86 करोड़ रुपये

    1 hour from now

    1

    0

    केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में रिश्वतखोरी के एक मामले में गिरफ्तार केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक अधीक्षक के आवास पर तलाशी के दौरान करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और चांदी जब्त की है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि पंचकूला में तैनात अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।अधीक्षक के खिलाफ एक निजी कंपनी के खिलाफ जीएसटी कार्यवाही में अनुचित लाभ पहुंचाने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। सीबीआई प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘आरोपी को 19 नवंबर 2026 को पंचकूला में शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया।’’ उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आरोपी के आवास पर की गई तलाशी के दौरान 24.29 लाख रुपये, करीब 15.65 लाख रुपये के बराबर विदेशी मुद्रा तथा सोने के आभूषण और चांदी जब्त की गई, जिनका कुल मूल्य करीब 1.46 करोड़ रुपये है।बयान में कहा गया कि जब्त की गई इन सभी वस्तुओं का कुल मूल्य करीब 1.86 करोड़ रुपये है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi ने वैशाली में 34000 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, कहा- अब विकास के लिए जाना जाता है Bihar
    Next Article
    Mumbai Couple Attacked |पब्लिक पार्क में फोटो खींच रहे जोड़े पर हमला: डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद 8 नाबालिग हिरासत में, इलाके में गरमाई सियासत!

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment