Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चांदपुर में पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, दो साथी फरार; हथियार बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के चांदपुर में पुलिस और गौकशी के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी अजीम उर्फ छंगा पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके दो साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल, तमंचा, जिंदा कारतूस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। यह घटना 29 अप्रैल 2026 को सुबह हुई, जब मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी की घटना में शामिल आरोपी ग्राम अकौंदा मध्य गंगा नहर पटरी पर मोटरसाइकिल पर मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। इस पर आरोपियों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। घायल आरोपी को सीएचसी स्याऊ भेजा आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर नंगला निवासी अजीम उर्फ छंगा पुत्र याकूब कुरैशी के पैर में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया और उपचार के लिए पुलिस अभिरक्षा में सीएचसी स्याऊ भेजा गया है। पुलिस ने हथियार और सामान बरामद किया गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (संख्या UP20BH1372), एक 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण (दो छुरी, एक दरांती और एक रस्सी) तथा 300 रुपये नकद बरामद हुए हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपी कामिल पुत्र रशीद और राशिद पुत्र जाफर, दोनों निवासी ग्राम मिर्जापुर बेल, थाना चांदपुर, मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी अजीम उर्फ छंगा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गौवध की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। मुठभेड़ के संबंध में थाना चांदपुर में मु0अ0सं0 234/2026 धारा 3(5)/109(1) बीएनएस और 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण का लाइव प्रसारण:लोग व जनप्रतिनिधि बोले किसानों और व्यापारियों को होगा बड़ा फायदा, रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे
    Next Article
    भीषण गर्मी के चलते जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की:डीएम ने दोपहर 3 बजे तक बाहर न निकलने की सलाह दी, 42 डिग्री तक पहुंचा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment