Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण का लाइव प्रसारण:लोग व जनप्रतिनिधि बोले किसानों और व्यापारियों को होगा बड़ा फायदा, रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण के बाद क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। मेरठ से प्रयागराज के बीच की दूरी महज 6 घंटे में पूरा करने वाले 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे का उद्घाटन आज बुधवार को किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरदोई जिले में पहुंचकर एक्सप्रेस वे का उद्घाटन किया। वहीं मेरठ में एक्सप्रेस वे के एंट्री प्वाइंट बिजौली में ये आयोजन लाइव दिखाया गया।एक्सप्रेस वे का एंट्री प्वाइंट मेरठ के बिजौली में हैं। जहां से ये शुरू होता है, यहां से सीधे ये एक्सप्रेस वे प्रयागराज को जोड़ेगा। लाइव प्रसारण देखने पहुंचे लोगों और जनप्रतिनिधियों ने इसे उत्तर प्रदेश के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए इसके कई लाभ गिनाए। मवाना नगर के मंडल अध्यक्ष सौरव शर्मा ने कार्यक्रम में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि यह अलौकिक अनुभव रहा। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि 592 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे करीब 12 जिलों को जोड़ते हुए पूरे प्रदेश ही नहीं, देश के विकास में अहम भूमिका निभाएगा। उन्होंने बताया कि अब मेरठ से प्रयागराज तक की दूरी कम समय में तय हो सकेगी। पहले हाईकोर्ट के मामलों में लोगों को दो दिन तक का समय लग जाता था, लेकिन अब करीब छह घंटे में पहुंचना संभव होगा, जिससे आम लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मेरठ जिले के भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रतिनिधि शिवोम गिरी ने कहा कि पहले बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन कम ही देखने को मिलता था, लेकिन अब एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल, रेलवे स्टेशन जैसे विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि इस एक्सप्रेसवे से सबसे ज्यादा फायदा किसानों और व्यापारियों को होगा। उन्होंने कहा की जमीन की कीमत बढ़ेगी, व्यापार का दायरा बढ़ेगा और 12 जिलों की कनेक्टिविटी से आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी। वहीं, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी ने गंगा एक्सप्रेसवे को प्रदेश की “लाइफ लाइन” बताते हुए कहा कि इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और क्षेत्रीय विकास को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा की इतना बड़ा प्रदेश होने के कारण दूरियां एक चुनौती थीं, लेकिन यह परियोजना उन्हें समेटेगी और विकास को नई रफ्तार देगी । उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश अब देश की अर्थव्यवस्था में “ग्रोथ इंजन” बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और गंगा एक्सप्रेसवे इस परिवर्तन का प्रमुख आधार बनेगा। गंगा एक्सप्रेसवे के शुरू होने से जहां एक ओर यात्रा समय में कमी आएगी, वहीं दूसरी ओर व्यापार, कृषि, रोजगार और न्यायिक पहुंच में सुधार के जरिए यह परियोजना प्रदेश के विकास में मददगार साबित होने की उम्मीद जताई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में जर्जर रेणुका नदी पुल की मरम्मत की मांग:समाजवादी युवजन सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
    Next Article
    चांदपुर में पुलिस मुठभेड़ में गौकशी का आरोपी गिरफ्तार:पैर में गोली लगने से घायल, दो साथी फरार; हथियार बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment