Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सोनभद्र में जर्जर रेणुका नदी पुल की मरम्मत की मांग:समाजवादी युवजन सभा ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    2 hours ago

    1

    0

    समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र के चोपन-भरहरी मार्ग पर रेणुका नदी पर बने जर्जर पुल की मरम्मत की मांग की है। प्रदेश सचिव प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर पुल की खराब स्थिति से अवगत कराया। पुल की हालत बेहद खराब है, जिसमें कई जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और लोहे की सरिया बाहर निकल आई है। इससे राहगीरों, छात्रों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा पैदा हो गया है। प्रदीप यादव ने जिलाधिकारी को लिखित पत्र के माध्यम से बताया कि यह पुल क्षेत्र का प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। उन्होंने जल्द से जल्द पुल की मरम्मत कराने की मांग की। स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेने का आग्रह किया है। इस दौरान प्रदीप यादव के साथ रोहन, वीरेंद्र, मदन, जितेंद्र, लल्लू, दिनेश, गोलू सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बीजेपी जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र बोले- हर स्तर पर होगा संघर्ष:हर मंडल में जन आक्रोश यात्रा निकाली जा रही, महिलाओं को जागरूक किया जा रहा
    Next Article
    मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे लोकार्पण का लाइव प्रसारण:लोग व जनप्रतिनिधि बोले किसानों और व्यापारियों को होगा बड़ा फायदा, रोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment