Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली में परिवार को जान से मारने की धमकी:बाउंड्रीवाल गिराने वालों पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप, एसपी से शिकायत

    2 hours ago

    1

    0

    चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के टेकापुर गांव की निवासी मंशा तिवारी ने शुक्रवार को अपने परिवार के सदस्यों के साथ एसपी आकाश पटेल से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोग उनकी चाहरदीवारी गिरा चुके हैं। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर चाहरदीवारी का निर्माण मंशा तिवारी ने बताया कि उन्होंने अपनी निजी भूमि पर कोर्ट के आदेश के बाद चाहरदीवारी का निर्माण कराया था। इस निर्माण के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौजूद थी। हालांकि, रात के समय विपक्षी विजय तिवारी, विरेंद्र तिवारी, अतुल तिवारी और अभिषेक तिवारी ने इस चाहरदीवारी को गिरा दिया। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ सकलडीहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है। इससे आरोपियों का हौसला बढ़ा हुआ है। मंशा तिवारी ने बताया कि उन्हें आए दिन मारपीट और गाली-गलौज की धमकी दी जा रही है। उन्होंने एसपी से मांग की कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। चाहरदीवारी का पुनः निर्माण कराया जाए। मंशा तिवारी ने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की और पुलिस से पहल करने का आग्रह किया। एसपी आकाश पटेल ने उन्हें आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सकलडीहा सीओ स्नेहा तिवारी को पूरे मामले की निगरानी का जिम्मा सौंपा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मऊ पुलिस ने 164 गुम मोबाइल फोन बरामद किए:एसपी कमलेश बहादुर ने CEIR पोर्टल से मिले फोन स्वामियों को सौंपे
    Next Article
    लखनऊ में BSNL इंजीनियरों की बैठक:20 साल पुराने पे-स्केल पर जताई नाराजगी, कर्मचारियों ने उठाई आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment