Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंदौली कांग्रेस ने लखनऊ मार्च की तैयारी की:जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी बोले- 26 नवंबर को सैकड़ों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    2 hours ago

    2

    0

    चंदौली जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में रविवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन मजबूत करने और 26 नवंबर को लखनऊ में होने वाले पैदल मार्च पर चर्चा की गई। द्विवेदी ने कहा कि जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर जिला प्रशासन ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो कार्यकर्ता विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि देश में वोट चोरी का मुद्दा चर्चा में है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने निर्वाचन आयोग और भाजपा सरकार की पोल खोली है। इसी मुद्दे पर 26 नवंबर को लखनऊ में पैदल मार्च होगा। इसमें प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार व मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। द्विवेदी ने कहा कि पार्टी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। आगामी दिनों में समाजवादी पार्टी से गठबंधन होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता चारों सीटों पर जनसंपर्क करेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में भाजपा के खिलाफ लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर भाजपा की नीतियों के खिलाफ प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इसका असर दिखेगा। बैठक में देवेंद्र प्रताप सिंह मुन्ना, शिवेंद्र मिश्रा, रामानंद यादव, गंगा प्रसाद, तरुण पांडेय, अजय और दीनदयाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंतिम संस्कार में जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में पलटी:रामपुर में 25 घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
    Next Article
    सपा नेता बृजेंद्र यादव का निधन:इटावा में रविवार दोपहर करीब 12 बजे ली अंतिम सांस, शाम 4 बजे नगला गनी में होगा अंतिम संस्कार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment