Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में रामनवमी पर भव्य आयोजन:22 लाख दीपकों से होगा दीपदान, मंदाकिनी के किनारे हाथी-घोड़े पहुंचे

    9 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट में रामनवमी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिले के प्रमुख मठ-मंदिरों में सुबह से ही पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और विशेष अनुष्ठान जारी रहे। दोपहर में भगवान श्री राम के जन्म के समय में पूरा वातावरण "जय श्री राम" के उद्घोष से गूंज उठा। शाम 6:30 बजे से 22 लाख दीयों के साथ भव्य दीपदान किया जाएगा। कार्यक्रम की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मंदाकिनी के घाटों पर दिए सजाए जा रह हैं। आरती में शामिल होने के लिए हाथी और घोड़े पहुंच चुके हैं। वहीं, बुंदेलखंड से आए कलाकार दिवारी डांस की प्रस्तुति दे रहे हैं। यह वहां का मशहूर डांस है। घाट पर भगवान राम सहित कई तरह की आकर्षक रंगोलियां बनाई गई हैं। यह कार्यक्रम यूपी- एमपी प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी गौरव दिवस में शिरकत करेंगे। प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। कामतानाथ परिक्रमा मार्ग सहित सभी मठ मंदिरों में दीपक जलाए जाएंगे। जगतगुरु रामभद्राचार्य ने गाया सोहर गीत दोपहर में संत जगतगुरु रामभद्राचार्य महाराज के आश्रम में भव्य आयोजन किया गया। यहां पारंपरिक सोहर गीतों के साथ भगवान राम का जन्मोत्सव मनाया गया। सोहर गूंजते ही श्रद्धालु भक्ति में लीन होकर नृत्य करने लगे। आश्रम परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। भरत मंदिर में महंत दिव्य जीवन दास महाराज के सानिध्य में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था और राम जन्म के समय शंख-घंटों की ध्वनि के साथ आरती उतारी गई। वहीं, कामदगिरि प्रमुख द्वार पर संत मदन दास के नेतृत्व में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। ‘भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला’ से गूंजे मंदिर दिन में शहर के कई मंदिरों में "भए प्रगट कृपाला, दीन दयाला" जैसे भजनों की गूंज सुनाई देती रही। जानकी कुंड स्थित रघुवीर मंदिर में भी जन्मोत्सव का कार्यक्रम उत्साह के साथ आयोजित किया गया। यहां विशेष पूजा के बाद आतिशबाजी कर भगवान श्री राम के प्राकट्य का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंदिर के डायरेक्टर ईलेश जैन, ट्रस्ट के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे चित्रकूट में दिनभर उत्सव का माहौल रहा। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, सजे-धजे परिसर और भक्ति गीतों की मधुर ध्वनि ने रामनवमी को आस्था और संस्कृति का जीवंत उत्सव बना दिया। परिक्रमा मार्ग पर होगा समापन चित्रकूट जिले में रामनवमी के अवसर पर युवाओं ने 'जय श्री राम' के नारे लगाते हुए मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह रैली रामसैया से शुरू होकर शिवरामपुर और सीतापुर होते हुए कामदगिरि परिक्रमा मार्ग तक जाएगी। विवेक चौबे की अगुवाई में निकाली गई इस रैली में सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार झंडा लेकर 25 किलोमीटर का सफर तय करेंगे और परिक्रमा मार्ग पर इसका समापन होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हापुड़ की शिवानी त्यागी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की:राष्ट्रीय सैनिक संस्था ने किया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की कामना की
    Next Article
    बांदा में अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाया:पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment