Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में अवैध तमंचे के साथ वीडियो बनाया:पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर हथियार बरामद किया

    6 hours ago

    2

    0

    बांदा पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देश पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। यह मामला कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के ग्राम महोखर का है। यहां के निवासी विपिन नामक युवक का अवैध तमंचे के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। कोतवाली देहात पुलिस ने विपिन को उसके घर से गिरफ्तार किया। कड़ाई से पूछताछ के बाद, उसकी निशानदेही पर उसके अर्धनिर्मित मकान से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त विपिन का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने बताया कि उसने वर्ष 2023 में अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर अपने पिता की हत्या की थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और वर्तमान में वह जमानत पर बाहर था। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विपिन पुत्र शत्रुघन, निवासी महोखर, थाना कोतवाली देहात, जनपद बांदा के रूप में हुई है। बरामदगी में 01 अवैध तमंचा 315 बोर और 02 जिंदा कारतूस 315 बोर शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में रामनवमी पर भव्य आयोजन:22 लाख दीपकों से होगा दीपदान, मंदाकिनी के किनारे हाथी-घोड़े पहुंचे
    Next Article
    लखनऊ में रामनवमी पर ट्रैफिक अलर्ट:शाम 4 से 7 बजे तक डायवर्जन, कपूरथला-खाटूश्याम मंदिर तक निकलेगी भगवा यात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment