Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में महंत भरतदास पर मुकदमा दर्ज:पूर्व सांसद की मां पर अभद्र टिप्पणी का आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    चित्रकूट में बाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास के खिलाफ सदर कोतवाली करवी में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई भाजपा के पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्रा की शिकायत पर की गई है। महंत भरतदास पर सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद की मां के खिलाफ आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। सोशल मीडिया पर यह टिप्पणी वायरल होने के बाद स्थानीय स्तर पर लोगों में नाराजगी देखी गई। शिकायत में कहा गया है कि यह टिप्पणी न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि सामाजिक और धार्मिक मर्यादाओं का भी उल्लंघन है। कोतवाली प्रभारी दुर्विजय सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद की तहरीर के आधार पर महंत भरतदास के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महंत भरतदास पहले भी कई विवादों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वे अक्सर धार्मिक गतिविधियों के बजाय विवाद, मारपीट और दबंगई जैसे मामलों में शामिल रहते हैं। इससे संत समाज की छवि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने की बात भी कही जा रही है। अपनी आध्यात्मिक पहचान और शांत वातावरण के लिए जानी जाने वाली धर्मनगरी चित्रकूट में इस तरह के विवाद सामने आना चिंताजनक माना जा रहा है। संत समाज से जुड़े लोगों ने भी इस मामले में संयमित भाषा और आचरण बनाए रखने की अपील की है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी में 8वीं तक के स्कूलों का समय बदला:7:30 से दोपहर 12:30 बजे तक संचालित होंगे, आदेश जारी
    Next Article
    संपूर्ण समाधान दिवस में खुटार थाना प्रभारी IPL देखते दिखे:वरिष्ठ अधिकारी सुन रहे थे शिकायतें, मोबाइल पर मैच देखने का वीडियो आया सामने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment