Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    माफिया के गुर्गे की लगभग 6 करोड़ की संपत्ति कुर्क:78 मुकदमों का आरोपी है माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटु,आजमगढ़ जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई

    1 hour ago

    1

    0

    आजमगढ़ के एसएसपी डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देश पर जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव कुमार सिंह के गुर्गे संजय यादव पुत्र गणेश यादव क्योंकि गाजीपुर जिले का रहने वाला है की अपराध से अर्जित 6 करोड़ 20 लाख से अधिक की संपत्ति को कुर्क किया गया है। आरोपी पर 31 गंभीर आपराधिक मुकदमे प्रदेश के कई जिलों में दर्ज हैं। आजमगढ़ के जिला मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार की संस्तुति पर यह कुर्की की कार्रवाई की गई है। अवैध रूप से अर्जित धन से क्रय की गयी अलग-अलग कुल 4 गाटों में कुल 0.636 हेक्टेयर भूमि अवैध सम्पत्ति जिसका सर्किल रेट ₹ 1,91,42,767 (एक करोड 91 लाख 42 हजार 767 रुपये) तथा वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 6,20,00,000 (6 करोड़ 20 लाख रुपये), जिसे धारा 14(1) के तहत कुर्क कराया गया। उत्तर प्रदेश गैंगेस्टर एक्ट- 1986 बनाम कुन्टू सिंह उर्फ ध्रुव सिंह पुत्र रुद्रप्रताप सिंह निवासी ग्राम छपरा सुल्तानपुर थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, संजय यादव पुत्र गनेश यादव निवासी जिगरसण्डी थाना जहानागंज आजमगढ़ स्थायी पता बहरियाबाद थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर, प्रकाश यादव उर्फ शिवप्रकाश यादव पुत्र लालचन यादव निवासी सरदारपुर थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ की विवेचना थानाध्यक्ष मुबारकपुर द्वारा सम्पादित की गयी थी। थानाध्यक्ष जहानागंज द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के माध्यम से अभियुक्त द्वारा अपने भाई व उनकी पत्नी के नाम से उक्त अवैध रूप से क्रय की गयी भूमि को जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के समक्ष धारा 14(1) की कार्यवाही हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गयी थी। जिसके क्रम में जिला मजिस्ट्रेट, आजमगढ़ द्वारा उक्त जमीन को कुर्क करने हेतु आदेश जारी किया गया था। इस दौरान क्षेत्राधिकारी शशिमौली पाण्डेय ने मुनादी भी कराई। गैंग लीडर पर दर्ज है 78 गंभीर आपराधिक मुकदमे प्रदेश स्तर पर चिन्हित माफिया ध्रुव कुमार सिंह पर 78 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज है जबकि माफिया के गुर्गे संजय यादव पर 31 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गैंग लीडर ध्रुव कुमार सिंह पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। संजय यादव पुत्र गनेश यादव नि.जिगरसण्डी थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ मूल निवास ग्राम बनकटा थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर का रहने वाला है। इस अभियान में तहसीलदार विवेकानंद दुबे क्षेत्राधिकारी आस्था जायसवाल, और थाना प्रभारी अतुल कुमार मिश्रा सहित पुलिस और राजस्व की शामिल रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जमानत पर छूटे हत्याकांड के आरोपी ने निकाला विजय जुलूस:गोंडा में शक्ति प्रदर्शन, दहशत में मृतक सपा नेता का परिवार
    Next Article
    पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने वीडियो जारी कर दिया निमंत्रण:प्रयागराज में तीन दिनों तक होने वाली ‘राष्ट्र हनुमंत कथा’ में शामिल होने का किया आह्वान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment