Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत:देर रात रिश्तेदारी से घर लौट रहा था, पढ़ाई पूरी करके तैयारी कर रहा था

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक सड़क हादसे में युवक सिद्धार्थ (22) की मौत हो गई। उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई थी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान राम्यापुर निवासी सिद्धार्थ पुत्र सुकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सिद्धार्थ बांदा जिले के बघेला बारी स्थित अपनी रिश्तेदारी में गया था। देर रात वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सिद्धार्थ गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में शोक छा गया। परिवार को सिद्धार्थ से काफी उम्मीदें थीं, क्योंकि वह पढ़ाई पूरी कर चुका था और घर पर ही रहकर आगे की तैयारी कर रहा था। भरतकूप थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिली थी। जांच में पता चला कि युवक की मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए शिवरामपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व विधायक ने संभाला आजमगढ़ की फूलपुर विधानसभा में मोर्चा:2022 के विधानसभा चुनाव के बाद से जेल में बंद है सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव
    Next Article
    झांसी जीआरपी ने बरमाद किए 27 लाख के मोबाइल फोन:पुलिस सर्विलांस से मैसेज पहुंचा तो दूसरे का फोन चला रहे लोगों ने थाने पहुंचकर जमा करा दिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment