Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई:टीम रोकने वाले दो युवक गिरफ्तार, जेसीबी सीज

    2 hours ago

    1

    0

    चित्रकूट जिले के पहाड़ी थाना क्षेत्र के अशोह गांव के पास अवैध खनन की सूचना मिली। इस पर पुलिस और नायब तहसीलदार की टीम मौके पर पहुंची। टीम को देखते ही अवैध खनन में लिप्त लोग भाग निकले। टीम जब वापस थाने लौट रही थी, तभी रास्ते में दो युवकों ने उनका रास्ता रोक दिया। नायब तहसीलदार मंगल यादव ने युवकों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी प्रवीण सिंह अपने दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने चिल्लामाफी निवासी मनीष द्विवेदी और बालापुर खालसा निवासी अभिलाष कुमार को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। नायब तहसीलदार की शिकायत पर अवैध खनन में इस्तेमाल की जा रही जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया गया। गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में, नायब तहसीलदार मंगल यादव और हिमांशु द्विवेदी ने शुक्रवार को सुदीनपुर के पास मिट्टी खनन करते हुए एक पोकलेन मशीन और छह ट्रकों को पकड़ा। इन सभी वाहनों को भरतकूप थाने में खड़ा कराया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    40 लाख की शराब को जमीन में किया दफन:पुलिस ने जेसीबी से गड्ढा खोदकर जमीन में दबाया
    Next Article
    लखनऊ में हड्डी रोगियों को जागरूक किया:'पेशेंट अवेयरनेस कैंप' में बीमारियों से बचने के उपाय बताए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment