Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चारबाग-जंक्शन पर हाईटेक सुरक्षा कवच:हर कोना CCTV की निगरानी में, राजनाथ सिंह करेंगे आधुनिक सुरक्षा सिस्टम का शुभारंभ

    2 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के प्रमुख रेलवे स्टेशनों चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ जंक्शन रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम को मजबूत करने के लिए करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिससे यात्रियों की सुरक्षा पहले से कहीं ज्यादा सख्त और प्रभावी होगी। 120 HD कैमरों से हर गतिविधि पर नजर नई व्यवस्था के तहत स्टेशनों पर 120 हाई-डिफिनेशन सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जो स्टेशन परिसर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। इसके साथ ही तीन नए लगेज स्कैनर भी लगाए जाएंगे, ताकि यात्रियों के सामान की बेहतर जांच हो सके। ड्रोन और स्कैनर से बढ़ेगी निगरानी क्षमता सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए चार ड्रोन भी तैनात किए जाएंगे, जिनकी मदद से भीड़भाड़ वाले इलाकों पर नजर रखना आसान होगा। इसके अलावा मेटल डोर डिटेक्टर और हैंडहेल्ड मशीनों के जरिए यात्रियों की जांच को और सख्त किया जाएगा। अनधिकृत प्रवेश पर सख्ती नई योजना के तहत स्टेशन में प्रवेश और निकास को पूरी तरह नियंत्रित किया जाएगा। तय गेटों के अलावा अन्य रास्तों से आवाजाही पर रोक लगेगी। खासकर यार्ड और कैबवे की ओर से आने-जाने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। पुरानी व्यवस्था को मिलेगा नया रूप बताया जा रहा है कि पहले भी इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम शुरू किया गया था, लेकिन समय के साथ कई मशीनें खराब हो गईं। अब एक बार फिर इस सिस्टम को अपग्रेड कर आधुनिक तकनीक से लैस किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की कमी न रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में महिला ने जहर खाकर की आत्महत्या:पति से विवाद के बाद उठाया कदम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
    Next Article
    लखनऊ में SIR का आज आखिरी दिन:अंतिम प्रकाशन से पहले बूथ पर चेक करें अपना नाम, BLO से मांगें वोटर लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment