Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार मंजिला इमारत समेत दो अवैध निर्माण सील:KDA की ओर से की गई कार्रवाई, 04 अप्रैल को गंभीरपुर में होगा ध्वस्तीकरण

    4 hours ago

    1

    0

    अवैध एवं अनाधिकृत निर्माण के खिलाफ कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। केडीए के प्रवर्तन (जोन-1बी) की टीम ने नेहरु बाग मगरवारा उन्नाव व सिंहपुर बाजार में लगभग 950 वर्ग मीटर में हो रहे अवैध निर्माण को सील कर दिया। यह कार्यवाही विशेष कार्याधिकारी/उपजिलाधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई। दोनों स्थानों पर बिना नक्शा पास कराए निर्माण किया जा रहा था। नेहरू बाग गेट नंबर-3 में कार्रवाई प्रवर्तन दल ने सबसे पहले नेहरू बाग गेट नंबर-3 मगरवारा, उन्नाव क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए मो. शाहबुद्दीन, मो. एहतिशाम व अन्य के खिलाफ सीलिंग की। यहां लगभग 700 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में आरसीसी कॉलम पर बिना किसी स्वीकृत मानचित्र एवं अनुज्ञा के निर्माण किया जा रहा था। मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल प्रभाव से इस निर्माण को सील कर दिया। सिंहपुर बाजार में चार मंजिला निर्माण सील दूसरी कार्रवाई प्लॉट नंबर-183 के सामने, सिंहपुर बाजार के पीछे, कानपुर में की गई। यहां जितेन्द्र सिंह व अन्य द्वारा लगभग 250 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में जी-4 (ग्राउंड प्लस चार) तलों पर अनाधिकृत निर्माण कराया जा रहा था। प्रवर्तन दल ने इस निर्माण को भी सील कर दिया। डॉ. रवि प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों सील किए गए परिसरों को थाना-बिठूर व उन्नाव की पुलिस अभिरक्षा में सौंपे जाने की प्रक्रिया की जा रही है। शुक्लागंज-उन्नाव क्षेत्र में सर्वे पूरा डॉ. सिंह ने यह भी जानकारी दी कि शुक्लागंज-उन्नाव क्षेत्र में अवैध/अनाधिकृत प्लॉटिंग और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किए जा रहे निर्माणों का सर्वे कराया गया है। सर्वे के बाद उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27 व 28 के तहत कार्रवाई की जा रही है। ग्राम गम्भीरपुर कछार में 04 अप्रैल को होगा ध्वस्तीकरण प्राधिकरण ने ग्राम गम्भीरपुर कछार में अवैध रूप से विकसित की जा रही 05 प्लॉटिंग को चिन्हित किया है। इनके खिलाफ ध्वस्तीकरण एवं सीलिंग की कार्यवाही के लिए 04 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई है। नियत तिथि पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध होने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। KDA से स्वीकृत कॉलोनियों में ही खरीदें प्लॉट प्रवर्तन अभियान के दौरान डॉ. रवि प्रताप सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि लोग केवल केडीए से स्वीकृत कॉलोनियों में ही प्लॉट खरीदें। किसी भी प्लॉट या भवन का नक्शा और ले-आउट खरीदने से पूर्व अवश्य जांच लें। इसके लिए लोग केडीए कार्यालय से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और भविष्य में भी इसी प्रकार की निरोधात्मक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर राम औतार, मनोज कुमार, राज कुमार व पुलिस बल मौजूद रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एवरेस्ट पर फतह कर वापस गोरखपुर पहुंची दिव्या:डेढ़ साल से कर रही थी तैयारी, बोलीं- जुनून हो तो हर मंजिल आसान
    Next Article
    नाबालिग से दुष्कर्म, दोषी को आजीवन कारावास:जौनपुर कोर्ट ने 75 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, दो साल बाद फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment