Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार मांगों को लेकर आज लखनऊ में ASP का धरना:परिवर्तन चौक से डीएम कार्यालय तक निकलेगा मार्च

    1 hour ago

    1

    0

    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) चार प्रमुख मांगों को लेकर बुधवार को प्रदर्शन करेगी। पार्टी के प्रदेश सचिव और 175 कैंट विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी अनिकेत धानुक के नेतृत्व में परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक धरना-प्रदर्शन और मार्च निकाला जाएगा। इसके बाद अधिकारियों को मांगों से जुड़ा ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी के मुताबिक प्रदर्शन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा। इसमें पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक शामिल होंगे। प्रदर्शन के जरिए प्रदेश की कानून व्यवस्था, पंचायत सहायकों के आंदोलन, 68,500 शिक्षक भर्ती में OBC आरक्षण और धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई जैसे मुद्दे उठाए जाएंगे। कानून व्यवस्था पर जवाबदेही तय करने की मांग पार्टी ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन की जवाबदेही तय करने की मांग की है। उसका कहना है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए। ईको गार्डन में पंचायत सहायकों की मांगों का मुद्दा लखनऊ के ईको गार्डन में आंदोलन कर रहे पंचायत सहायकों की मांगों को भी प्रदर्शन में शामिल किया गया है। पार्टी ने पंचायत सहायकों की समस्याओं का समाधान करने और उनकी मांगें पूरी करने की मांग उठाई है। शिक्षक भर्ती में OBC आरक्षण की मांग 68,500 शिक्षक भर्ती से जुड़े OBC अभ्यर्थियों का मुद्दा भी प्रदर्शन में उठाया जाएगा। पार्टी की मांग है कि भर्ती में आरक्षण से जुड़े मामलों का समाधान किया जाए और प्रभावित अभ्यर्थियों को उनके अधिकार दिए जाएं। धार्मिक स्थलों पर कार्रवाई रोकने की मांग पार्टी सहारनपुर और मुरादाबाद में धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में कार्रवाई का मुद्दा भी उठाएगी। संगठन ने मांग की है कि धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों में संविधान और कानून के मुताबिक निष्पक्ष कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में प्रतिबंधित वाहनों पर बड़ी कार्रवाई:300 से ज्यादा चालान, 50 वाहन स्क्रैप के लिए जब्त, मैकेनिक की दुकानों पर भी छापेमारी
    Next Article
    ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने थामा आसपा का दामन:भाजपा छोड़ने के बाद अनदेखी का आरोप लगाया था, मेरठ दक्षिण से चुनाव लड़ने की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment