Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया ने थामा आसपा का दामन:भाजपा छोड़ने के बाद अनदेखी का आरोप लगाया था, मेरठ दक्षिण से चुनाव लड़ने की चर्चा

    1 hour ago

    1

    0

    ब्लॉक प्रमुख कपिल मुखिया आजाद समाज पार्टी (आसपा) में शामिल हो गए। दिल्ली में आसपा प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। कपिल मुखिया ने 10 सितंबर को भाजपा छोड़ चुके थे। वह लंबे समय से भाजपा से जुड़े रहे थे और मेरठ सदर क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख हैं। आसपा में शामिल होने के बाद कपिल मुखिया ने कहा कि वह चंद्रशेखर आजाद और उनके प्रयासों से प्रभावित हैं। उन्होंने बताया कि आजाद गरीबों और कमजोरों की लड़ाई लड़ते हैं, इसलिए वह उनसे जुड़ रहे हैं। कपिल ने यह भी कहा कि आसपा, भाजपा का विकल्प बन सकती है क्योंकि यह गरीबों की आवाज रही है। उनके साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी आसपा में शामिल हुए हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि कपिल मुखिया मेरठ और आसपास के इलाकों में अच्छा असर रखते हैं। वह जरूरतमंदों की मदद करते हैं। आजाद ने बताया कि जब कपिल ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़ी थी, तब उन्होंने उनका इंटरव्यू सुना था। कपिल वहां खुलकर काम नहीं कर पा रहे थे। चंद्रशेखर ने आश्वासन दिया कि आसपा में उनके साथ कोई भेदभाव नहीं होगा और उन्हें पूरा सम्मान दिया जाएगा। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि कपिल मुखिया को पार्टी में क्या जिम्मेदारी मिलेगी। लेकिन राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वह मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट से आसपा के टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं। जिलाध्यक्ष चरण सिंह ने बताया कि कपिल मुखिया के आने से मेरठ में पार्टी को और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि आसपा का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चार मांगों को लेकर आज लखनऊ में ASP का धरना:परिवर्तन चौक से डीएम कार्यालय तक निकलेगा मार्च
    Next Article
    कन्नौज में 2,829 गंभीर मामलों का निस्तारण बाकी:DM ने तेज पैरवी के दिए निर्देश, हर सप्ताह समीक्षा के आदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment