Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चार अरब का महाबाजार...चीन में घुसकर भारत के लिए शेर की तरह ऐसे दहाड़े पुतिन, ट्रंप भी रह जाएंगे हैरान

    2 hours from now

    1

    0

    रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का जिन्होंने चीन की धरती से भारत को लेकर बड़ा ऐलान किया है और यह ऐलान है भारत के साथ एक ऐतिहासिक फ्री ट्रेड डील यानी कि एफटीए को लेकर। चीन के शेनझेन शहर में आयोजित एपेक शिखर सम्मेलन के दौरान पुतिन ने साफ किया है कि रूस भारत के साथ एक व्यापक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट करना चाहता है जिसका मकसद है रूस की पहुंच दुनिया के करीब चार अरब लोगों के महाबाजार तक पहुंचाना। लेकिन बात सिर्फ सामान खरीदने और बेचने तक सीमित नहीं है। मॉस्को से एक और ऐसी ही खबर सामने आई है जो भारत के रक्षा और औद्योगिक जगत के लिए गेम चेंजर साबित हो सकती है। रूस के उद्योग और व्यापार मंत्री एंटोन अली खानो ने खुलासा किया है कि रूस भारत को वो दुर्लभ और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने के लिए तैयार है जो कि उसने आज तक दुनिया के किसी भी देश के साथ साझा नहीं किया है। बता दें कि चीन के शेनझेन में आयोजित हो रहे एपेक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंचे और वहां पर मंच से बोलते हुए उन्होंने भारत के साथ एफटीओ को लेकर बड़ा ऐलान किया। शेनझेन में पुतिन ने जो आंकड़े रखे हैं, वो रूस की नई विदेश नीति को साफ दिखाते हैं। पिछले तीन सालों में जब पश्चिमी देशों ने रूस पर कई सारे कड़े प्रतिबंध लगाए, तब रूस ने यूरोप की ओर से मुंह मोड़कर एशिया, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका की ओर अपना रुख कर लिया है। नतीजतन रूस की फ्री ट्रेड दायरे में आने वाले लोगों की जो संख्या है, वो 18.5 करोड़ से बढ़कर 57 करोड़ हो चुकी है। अब इस कड़ी में सबसे बड़ा मोहरा है भारत।इसे भी पढ़ें: Ukraine ने दक्षिणी रूस की दो Oil Refineries पर किए नए हमलेभारत दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला देश है, जहां पर 140 करोड़ से ज्यादा उपभोक्ता है। इसके साथ ही इंडोनेशिया यानी कि करीब 28 करोड़ आबादी के साथ भी 2027 तक की शुरुआत में समझौता रूस फाइनल करना चाहता है। राष्ट्रपति पुतिन ने साफ शब्दों में पश्चिमी देशों पर तंज कसते हुए कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था अब उस पुराने सिस्टम से बाहर निकल रही है, जहां पर कुछ चुनिंदा देश पूरी दुनिया को अपनी कठपुतली बनाकर चलाते थे। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों और टैरिफ से खुद पश्चिमी देशों के उद्योग को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके साथ ही पुतिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाली त्रिपक्षीय बैठक जिसे G3 कहा जा रहा है, उसकी भी पुतिन ने सराहना की है। अब समझते हैं कि इस डील का असली अर्थ भारत के लिए क्या है। साल 2022 के बाद से भारत और रूस के बीच व्यापार में ऐतिहासिक उछाल देखा गया है। भारत ने रूस से रिकॉर्ड स्तर पर कच्चा तेल और खाद आयात किया है, जिससे देश की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत हुई है। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू ये है कि इस भारी खरीद की वजह से दोनों देशों के बीच का जो व्यापार घाटा है, यानी कि ट्रेड डेफिसिट वो 50 अरब डॉलर के पार चला गया है। यानी भारत खरीद बहुत ज्यादा रहा है, लेकिन रूस को अपना सामान कम बेच पा रहा है। नई दिल्ली लगातार मॉस्को पर दबाव बना रही है कि इस असंतुलन को जल्द से जल्द ठीक किया जाए। इसे भी पढ़ें: Russia में सैन्य परिवहन विमान क्रैश, सभी 19 सवारों की गई जानभारत और रूस के नेतृत्व वाले यूरेशियन इकोनॉमिक्स यूनियन यानी कि ईएईयू के बीच साल 2025 से ही फ्री ट्रेड समझौते को लेकर आधिकारिक बातचीत चल रही है। अगर एफटी लागू होता है तो भारत के फार्मास्यूटिकल्स यानी कि दवाइयां, ऑटोमोबाइल पार्ट्स, कृषि उत्पादन, आईटी सेवाएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और टेक्सटाइल सेक्टर के लिए रूस का बाजार बिना किसी कस्टम ड्यूटी या पाबंदी के खुल जाएगा। इससे भारतीय कंपनियों को भारी निर्यात का मौका मिलेगा और ये जो 50 अरब डॉलर का ट्रेड डेफिसिट है, यानी कि व्यापार घाटा उसे भी संतुलित करने का मौका मिलेगा। ये तो बात हुई रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एफटीओ को लेकर दिए बयान से। इस पूरे घटनाक्रम के अलावा एक बड़ा ट्विस्ट मॉस्को से सामने आया है जहां पर रूस के उद्योग और व्यापार मंत्री एंटोन अली खाने ने घोषणा की है कि रूस भारत में जटिल तकनीकी उत्पादों के साथ स्थानीय निर्माण यानी कि मेक इन इंडिया के लिए अपनी तैयारी दिखा रहा है। अली खनोव के मुताबिक रूस ऐसा प्रस्ताव तैयार कर रहा है जिसके तहत भारत को वो उन्नत तकनीकें रियली शेयर टेक सौंपे जाएंगे जो कि रूस सामान्य तौर पर किसी तीसरे देश को नहीं सौंपता है। अली खाने ने सितंबर में भारत का दौरा किया था और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ लंबी बैठक की थी। सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव में सबसे अहम हिस्सा है विमान निर्माणन यानी कि एयरक्राफ्ट प्रोडक्शन।रूस भारत में सिविल और मिलिट्री एयरक्राफ्ट के निर्माण को स्थानीय स्तर पर शुरू करने, उनके पुर्जों को भारत में ही बनाने और संपूर्ण टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करने पर गंभीर है। रूस का कहना है कि वो भारत को केवल एक खरीदार के रूप में नहीं देखता है, बल्कि एक इंडस्ट्रियल पार्टनर के रूप में देखता है ताकि भारत अपनी तकनीकी संप्रभुता हासिल कर सके और दोनों देश मिलकर खूब सारा व्यापार कर पाएं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trump Putin Jinping Meet Updates: जंग, परमाणु हथियार, ट्रेड वॉर...ट्रंप से मिलकर बढ़िया मूड में दिखे पुतिन, किन मुद्दों पर करेंगे बात? रूस ने खुद बताई डिटेल
    Next Article
    कुर्सी छिनती देख नेतन्याहू ने छेड़ दी जंग, हमास के इलाके में घुसी IDF

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment