Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चलती ट्रेन में सिपाही की वर्दी फाड़ी, नेमप्लेट नोची:जनरल टिकट लेकर स्लीपर में चढ़े दो युवक, पूछने पर मारपीट, गाली-गलौज की

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में पूर्वा एक्सप्रेस में ड्यूटी पर तैनात राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सिपाही के साथ दो यात्रियों ने मारपीट की। दोनों युवक जनरल टिकट पर स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। उन्हें जनरल कोच में जाने के कहा गया तो वह भड़क गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर कॉलर पकड़कर मारपीट की। वर्दी फाड़ दी। नेम प्लेट नोच ली। सिपाही के साथ मौजूद दूसरे कांस्टेबल ने बीच बचाव किया तो उससे भी गाली-गलौज और अभद्रता की गई। मामला सोमवार रात पूर्वा एक्सप्रेस (12303 ) का है। वीडियो मंगलवार को सामने आया है। जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सिपाही की पिटाई के 3 फोटो देखें… अब जानिए पूरा मामला… जीआरपी के मनोज कुमार और इमरान मलिक कानपुर सेंट्रल से नई दिल्ली के लिए पूर्वा एक्सप्रेस में ड्यूटी पर थे। चेकिंग के दौरान, उन्हें सामान्य कोच से सटे स्लीपर कोच एस-1 में सामान्य टिकट पर यात्रा कर रहे यात्रियों द्वारा असुविधा पैदा करने की शिकायत मिली। टीटीई की शिकायत पर जब दोनों पुलिसकर्मी अतिरिक्त भीड़ को सामान्य कोच में जाने के लिए कहने लगे। इसी बीच मुजफ्फरनगर के नाजीपुरा निवासी गुलबहार और चंदौली के बसारीपुर निवासी संजय यादव ने सिपाहियों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने एक सिपाही के साथ मारपीट की और उनकी नेमप्लेट भी तोड़ दी। जब दूसरे कांस्टेबल ने बीच बचाव किया तो उससे भी गाली-गलौज और धक्का मुक्की की। कांस्टेबल ने ही दोनों युवकों के मारपीट करने का वीडियो बनाया। जीआरपी सिपाहियों ने घटना की सूचना टूंडला जीआरपी थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। मंगलवार को जीआरपी ने घटना की जानकारी दी। जीआरपी थाना प्रभारी मोनू आर्य ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने ड्यूटी पर तैनात स्कॉर्ट कर्मियों के काम में बाधा डाली और उनके साथ अभद्रता की। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। -------------------- यह खबर भी पढ़ें.. CM योगी की मां को अपशब्द कहने वाला मौलाना गिरफ्तार, बिहार के विधायक बोले- यूपी STF मेरे सामने ले गई, लगा किडेनैपिंग हुई यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है। बिहार में अमौर सीट से AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुस्लिम लड़की से शादी करने वाले टीचर की पीट-पीटकर हत्या:गाजियाबाद में ससुर ने लाठी-डंडों से मारा, पत्नी 3 दिन से मायके में थी
    Next Article
    मेरठ में अपहरण-हत्या के आरोपियों को आजीवन कारावास:वर्ष 2013 में घर से बुलाकर कर दी थी हत्या, 13 साल बाद मिला न्याय

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment