Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चाल-चलन से परेशान बाप ने बेटी को मार डाला:लखनऊ में दोस्त संग कार के भीतर गला घोंटा, तेजाब से चेहरा जलाकर बाराबंकी में फेंका

    6 hours ago

    1

    0

    लखनऊ में पिता ने अपने दोस्त के साथ मिलकर नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। पहचान मिटाने के लिए चेहरे को तेजाब से जला दिया। शव को बाराबंकी में कुर्सी रोड के किनारे फेंक दिया। इसके बाद बेटी के लापता होने की कहानी रचते हुए IGRS पर शिकायत कर दी। पुलिस ने किशोरी का शव बरामद करके आरोपी पिता और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने हत्या करने का जुर्म कबूल किया है। पिता ने बताया है कि बेटी कई लड़कों से बातचीत करती थी। 2025 में एक लड़के के साथ भाग गई थी। उसके चाल-चलन से परेशान होकर उसकी हत्या कर दी। घटना चिनहट थाना क्षेत्र के धावा का है। अब सिलसिलेवार पढ़िए घटनाक्रम… डीसीपी पूर्वी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि 16 अप्रैल धावा चिनहट निवासी विजय कुमार चौबे ने IGRS के जरिए अपनी 17 साल की बेटी के लापता होने की सूचना दी। मामले की जांच के दौरान जब कॉल डिटेल और संदिग्धों से पूछताछ की गई तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। जांच में सामने आया कि विजय कुमार चौबे ने अपने दोस्त अब्दुल मन्नान के साथ मिलकर बेटी की हत्या की है। दोनों ने 13 अप्रैल को किराए की कार ली और बेटी को झाड़-फूंक कराने के बहाने घर से बाहर ले गए। रास्ते में एक ढाबे पर रुके रहे। अगले दिन देर रात सुनसान जगह की तलाश करते हुए बाराबंकी के कुर्सी रोड पहुंचे। वहां कार के अंदर सो रही बेटी का दोनों ने मिलकर गला घोंट दिया। विरोध करने पर भी आरोपी नहीं रुके और तब तक गला दबाते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। तेजाब से चेहरा जलाकर नहर में फेंकने की थी योजना हत्या के बाद पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने बेटी के चेहरे पर तेजाब डालकर उसे जला दिया। इसके बाद शव को शारदा नहर में फेंकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन सड़क पर वाहन आते देख घबराकर मौके से फरार हो गए। पूछताछ में आरोपी पिता ने बताया कि वह बेटी के व्यवहार से परेशान था और उसे सामाजिक बदनामी का डर था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने विजय कुमार चौबे (34) और अब्दुल मन्नान (45) को गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ यूनिवर्सिटी में हंगामा, जबरदस्ती VC ऑफिस में घुसे छात्र:बोले- न पानी मिल रहा, न एसी चल रहा; नारेबाजी की
    Next Article
    आजमगढ़ में 7 करोड़ के नशीले पदार्थ कराए नष्ट:864 किलोग्राम माल पकड़ा गया था, ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment