Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चंडीगढ़ में 2 मंजिला बिल्डिंग गिरी:मलबे में दबे 5 लोग निकाले, जिंदा बचा व्यक्ति बोला- अंदर 20–25 लोग थे; रेस्क्यू के लिए आर्मी बुलाई

    4 hours ago

    1

    0

    चंडीगढ़ में शनिवार को अचानक 2 मंजिला बिल्डिंग गिर गई। जिससे अंदर काम कर रहे बिल्डिंग मालिक और मजदूर मलबे में दब गए। इसका पता चलते ही पुलिस की टीमें तुरंत इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 में पहुंची। बिल्डिंग के मलबे में दबे 5 लोगों को निकाल लिया गया है। मलबे से जिंदा बचे रमेश नाम के व्यक्ति ने कहा कि हम अंदर 20 से 25 लोग थे। शाम में करीब 4.20 बजे अचानक भूकंप जैसा झटका लगा और बिल्डिंग नीचे गिर गई। जिसमें सारे लोग दब गए। मलबे में दबे लोगों को निकालने के लिए तुरंत NDRF की टीम बुलाई गई। जिसके बाद जेसीबी के जरिए पहले लेंटर हटाया गया, ताकि अंदर हवा जाती रहे और वहां दबे लोगों की जिंदगी बचाई जा सके। रेस्क्यू टीम का कहना है कि अभी उन्हें 2 लोगों के दबे होने की सूचना मिली है। जिसमें एक बिल्डिंग मालिक और दूसरा मजदूर है। SP चावला ने बताया कि यह बिल्डिंग काफी पुरानी थी। इंडस्ट्रियल एरिया के प्लॉट नंबर 28/9 में बनी इस बिल्डिंग में स्क्रैप का काम चल रहा था। बिल्डिंग पुरानी होने की वजह से ही उसकी छत गिरी है। पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। फिलहाल ये पता चला है कि फर्स्ट फ्लोर पर काम करने वाले 2 लोग दबे हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार काम में जुटी हुई हैं। वहीं अब आर्मी को बुलाया गया है। बिल्डिंग गिरने के बाद की PHOTOS… बिल्डिंग 1972 की अलॉटमेंट जानकारी के अनुसार, यह बिल्डिंग 1972 की अलॉटमेंट है। करीब 15 दिन पहले ही इसको किराए पर लिया था। अभी काम चल रहा था। दो दिन से बारिश हो रही थी। इस वजह से अचानक सीलन होने से इमारत गिरी है। जो लोग अंदर फंसे हुए हैं, उनका नाम तरुण कौशिक और तरुण जैन है, जो यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं। हादसा शाम करीब 4.20 बजे हुआ, इसके तुंरत बाद पुलिस और फिर सिविल डिफेंस की टीम पहुंची, जिसनें रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन NDRF को तुरंत सूचना नहीं दी गई। करीब पौने 7 बजे यानी हादसे के ढाई घंटे बाद NDRF को सूचना दी गई, जिसके बाद NDRF की टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। खबर से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…..
    Click here to Read more
    Prev Article
    ह्यूमन एल्बुमिन के सैंपल में HIV रिएक्टिव होने का दावा:हाईकोर्ट ने जनहित याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा; ह्यूमन प्लाज्मा से बने हैं प्रोडक्ट्स
    Next Article
    गर्लफ्रेंड दीवार फांदकर आई, बॉयफ्रेंड ने होटल में गोली मारी:खुद को भी शूट किया; लुधियाना के शादीशुदा जोड़े के लव-डेथ की पूरी कहानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment