Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में युवक ने संत वेश में बनाई आपत्तिजनक रील:शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, कहा- कार्रवाई होगी

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं में एक युवक ने संत का वेश धारण कर आपत्तिजनक रील बनाई है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उसके खिलाफ शांतिभंग और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। यह घटना उसहैत थाना क्षेत्र की है। वार्ड संख्या छह, ठंडी गली निवासी सलमान खान नामक युवक ने इंस्टाग्राम पर यह रील बनाई थी। रील में उसने खुद को एक संन्यासी के रूप में दिखाया और दो बच्चों को भी इसमें शामिल किया। रील में एक बच्चे ने अभिनय के दौरान अपने हाथ टी-शर्ट में छिपाकर खुद को दिव्यांग दिखाया था। सलमान ने इस रील को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट 'एसके खान' पर अपलोड किया था। इस रील को देखने के बाद लोगों ने इसे सनातन धर्म का अपमान बताते हुए पुलिस से शिकायत की। उसहैत के एसएचओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। रील को उसके अकाउंट से हटा दिया गया है और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में किशोरी ने चाकू से खुद का गला रेता:शादी में शामिल न होने के कारण डिप्रेशन की आशंका, जांच जारी
    Next Article
    बाराबंकी में 5 लाख महीना गुंडा टैक्स का आरोप:उद्योगपति की शिकायत पर किसान यूनियन नेताओं पर केस दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment