Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाराबंकी में 5 लाख महीना गुंडा टैक्स का आरोप:उद्योगपति की शिकायत पर किसान यूनियन नेताओं पर केस दर्ज

    1 hour ago

    1

    0

    बाराबंकी में उद्योग और निवेश के माहौल को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। लखनऊ के एक उद्योगपति ने किसान यूनियन (महात्मा टिकैत संगठन) से जुड़े पदाधिकारियों पर हर महीने 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने, धमकी देने और कारोबार ठप कराने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में 9 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला जहांगीराबाद क्षेत्र स्थित वंश फिश गोल्ड इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। कंपनी के निदेशक हेम करन माथुर ने पुलिस अधीक्षक को दी गई शिकायत में आरोप लगाया कि किसान यूनियन से जुड़े कुछ नेता किसान हित की आड़ में अवैध वसूली का नेटवर्क चला रहे हैं। रकम न देने पर फैक्ट्री बंद करा दी जाएगी शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने फैक्ट्री संचालन के लिए हर महीने 5 लाख रुपए देने की मांग की और चेतावनी दी कि रकम न देने पर फैक्ट्री बंद करा दी जाएगी। उद्योगपति ने यह भी आरोप लगाया कि संगठन से जुड़े लोग फैक्ट्री में आने-जाने वाले ट्रकों के ड्राइवरों से जबरन वसूली करते हैं। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की धमकी दी जाती है। साथ ही, गांव के किसानों को भड़काकर फैक्ट्री पर दबाव बनाने और माहौल खराब करने की कोशिश की गई। हेम करन माथुर का दावा है कि उनके पास बातचीत की रिकॉर्डिंग भी मौजूद है, जिसमें कथित रूप से पैसों की मांग की जा रही है। फैक्ट्री में किसानों से जुड़े नकली उत्पादों का निर्माण शिकायत में किसान यूनियन (महात्मा टिकैत संगठन) के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा समेत आजाद वर्मा, कमल कुमार वर्मा, शिवराज रावत, बसंत लाल वर्मा, उस्मान अली, शुभम वर्मा, विपिन वर्मा और सोनू को नामजद किया गया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ रंगदारी मांगने सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। वहीं, आरोपों को खारिज करते हुए किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि फैक्ट्री में किसानों से जुड़े नकली उत्पादों के निर्माण की शिकायतों को लेकर बातचीत की गई थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में युवक ने संत वेश में बनाई आपत्तिजनक रील:शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, कहा- कार्रवाई होगी
    Next Article
    ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत:हरदोई के खदरा रेलवे क्रॉसिंग पर हुआ हादसा, पुलिस पहचान करने में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment