Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में किशोरी ने चाकू से खुद का गला रेता:शादी में शामिल न होने के कारण डिप्रेशन की आशंका, जांच जारी

    1 hour ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां किशोरी ने बुधवार दोपहर अपने कमरे में चाकू से खुद का गला रेत लिया। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना मोहनपुर बलरामपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, वीरपाल की बेटी शिवांगी (15) दोपहर करीब 12 बजे अपने कमरे में थी, जबकि उसकी मां और बहनें आंगन में मौजूद थीं। इसी दौरान उसने घर में रखे चाकू से अपना गला रेत लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और खून से लथपथ हालत में उसे अस्पताल ले गए। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुवायां थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार रावत ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जबकि एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने मेडिकल कॉलेज जाकर घायल किशोरी से बातचीत की। पुलिस के मुताबिक, दो दिन पहले किशोरी के परिवार में शादी समारोह था, लेकिन चेचक होने के कारण उसे उसमें शामिल नहीं होने दिया गया था। मंगलवार को बुआ की विदाई हो चुकी थी और बुधवार को परिवार के अन्य सदस्य विदाई के लिए जा रहे थे। इसी बात से वह मानसिक रूप से परेशान थी और डिप्रेशन में आकर उसने यह कदम उठा लिया। एसपी ग्रामीण दीक्षा भवरे ने बताया कि किशोरी ने खुद गला रेतने की बात स्वीकार की है। घटना के समय परिवार के लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे। मामले में परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दहेज हत्या मामले में पति को 8 साल की सजा:आजमगढ़ में गला दबाकर मारा था, आठ गवाहों ने दी गवाही; सास बरी
    Next Article
    बदायूं में युवक ने संत वेश में बनाई आपत्तिजनक रील:शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया, कहा- कार्रवाई होगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment