Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में मजार के रास्ते को लेकर पथराव:दो गुटों में हिंसक झड़प, छतों से ईंट-पत्थर चले, कई घायल

    5 hours ago

    2

    0

    बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडौर में मजार के रास्ते और जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। यह विवाद खजूर वाले बाबा की मजार तक जाने वाले रास्ते को लेकर शुरू हुआ। दोनों पक्ष मुस्लिम समुदाय से हैं और उनके बीच पहले से ही आपसी रंजिश के कारण तनाव था। पथराव के दौरान मजार की एक दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि इसके कारणों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग ईंट-पत्थर फेंकते दिख रहे हैं। सहसवान कोतवाली के एसएचओ धनंजय सिंह ने बताया कि यह विवाद जमीन से जुड़ा था। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजार की दीवार तोड़ी नहीं गई, बल्कि पैमाइश के दौरान वह गिर गई थी। पुलिस के अनुसार, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में शिवराज सिंह ने कांग्रेस-सपा पर निशाना साधा:बोले- ये आपदा में अवसर खोजते हैं, विपक्षी दल बौखला गई है
    Next Article
    हापुड़ के विकास कुमार बने लेफ्टिनेंट:लोदीपुर छपरा निवासी का ब्राह्मण महासभा ने किया सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment