Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिठूर में दरोगा पर बुलेरो चढ़ाने वाला आरोपी फरार:4 दिन से 10 जिलों में तलाश, अस्पताल में भर्ती दरोगा की हालत सुधरी

    4 hours ago

    2

    0

    कानपुर के बिठूर थाना क्षेत्र में दरोगा पर बुलेरो चढ़ाकर फरार होने वाला आरोपी ड्राइवर चौथे दिन भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगातार दबिश दे रही हैं और अब तक 10 जिलों में तलाश की जा चुकी है। वहीं, निजी अस्पताल में भर्ती दरोगा प्रदीप सिंह की हालत में सुधार बताया जा रहा है। बिठूर थाना क्षेत्र की टिकरा पुलिस चौकी में तैनात दरोगा प्रदीप सिंह सोमवार देर रात करीब एक बजे पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बुलेरो ने उन्हें टक्कर मारते हुए कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया कि भागने के प्रयास में बुलेरो सवार ने टेंट कारोबारी फूल सिंह कुशवाहा को भी टक्कर मार दी। इसके बाद आरोपी ने उन्हें भी कुचलते हुए भागने की कोशिश की। इस दौरान बुलेरो करीब 20 फीट गहरी खंती में जा गिरी, लेकिन चालक मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान कारोबारी की मौत हादसे में गंभीर रूप से घायल फूल सिंह कुशवाहा की मंगलवार सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं दरोगा प्रदीप सिंह को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दरोगा के हाथ और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही कमर में फ्रैक्चर होने के कारण उन्हें खड़े होने और चलने में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें करीब 15 दिन तक अस्पताल में ही रहना पड़ सकता है। हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज पुलिस ने टिकरा चौकी इंचार्ज की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। वहीं, फूल सिंह कुशवाहा की मौत के बाद परिजनों की तहरीर पर हत्या की धारा भी बढ़ा दी गई है। घटना के बाद से बिठूर पुलिस की तीन टीमें कानपुर देहात, उन्नाव, कन्नौज, इटावा समेत 10 जिलों में आरोपी की तलाश कर चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। बुधवार को पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के घर पर भी दबिश दी थी। वहां से पुलिस को उसका मोबाइल फोन मिला। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि घटना के बाद वह कुछ देर के लिए घर आया था और करीब 10 मिनट बाद फिर फरार हो गया। तब से उसका कोई पता नहीं चल सका है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगातार काम कर रही हैं। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है, लेकिन जल्द ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSP अविनाश पांडेय ने गाया "पल पल दिल के पास":ADG और DIG ने बड़ा खाना कार्यक्रम में खाना परोसा
    Next Article
    शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:हापुड़ में दस्तोई रोड पोस्टमार्टम हाउस तिराहे के पास से पकड़ा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment