Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी:डीएम-एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण, प्रशासन अलर्ट

    4 hours ago

    2

    0

    बांदा में होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों और स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं, पेयजल, शौचालय और प्रकाश जैसी मूलभूत सुविधाओं की जांच की। पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों की सुचारु व्यवस्था और उनकी सक्रियता का भी जायजा लिया गया। कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर पाई गई कमियों को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसी क्रम में, पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों और थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक और सुदृढ़ प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे परीक्षा के दौरान नकल, अनुचित साधनों के प्रयोग या अव्यवस्था फैलाने वाले तत्वों पर कड़ी नजर रखें। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न होने देने, संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और आवश्यकतानुसार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था को भी सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए गए। होमगार्ड एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल 2026 को दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक और दूसरी पाली शाम 03:00 बजे से 05:00 बजे तक होगी। जनपद में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ललितपुर डीएम ने की 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था की समीक्षा:अधिकारियों को जनपद का जीडीपी बढ़ाने के दिए निर्देश
    Next Article
    PSL नहीं IPL कैसे देखें गूगल में सर्च कर रहे हैं पाकिस्तानी, सामने आया पूरा कच्चा-चिट्ठा; देखें लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment