Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने शीलबट्टे से मां की हत्या की:बचाने आईं भाभी-भतीजी को भी लोहे की रॉड से मारा

    13 hours ago

    1

    0

    स्थानीय नगर के शेखजादा मोहल्ले में बुधवार को एक बेटे ने अपनी मां की शीलबट्टे से कूंचकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची भाभी और भतीजी को भी आरोपी ने लोहे की रॉड से मारकर घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार रजक और प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। मृतिका की पहचान लगभग 80 वर्षीय अवकाश प्राप्त शिक्षिका शिला सिंह के रूप में हुई है। वह अपने दूसरे पुत्र सत्यव्रत सिंह, बहू शालिनी सिंह, पोती वर्तिका सिंह और छोटे बेटे संदीप सिंह उर्फ भोलू के साथ रहती थीं। उनके अन्य दो पुत्र मुन्ना और गोलू बाहर रहते हैं। घटना के समय सत्यव्रत सिंह अपनी मेडिकल दुकान पर थे। पुलिस के अनुसार, दोपहर में किसी बात को लेकर ऊपर के कमरे में सो रहा संदीप अचानक नीचे आया और अपनी मां शिला सिंह पर शीलबट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। मां की चीख-पुकार सुनकर उन्हें बचाने पहुंची भाभी शालिनी सिंह और भतीजी वर्तिका सिंह पर भी संदीप ने स्टील की रॉड से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घर में मची अफरा-तफरी के बीच आसपास के लोगों ने साहस दिखाते हुए संदीप को काबू कर एक कमरे में बंद कर दिया। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने शिला सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। अवकाश प्राप्त शिक्षिका की मौत की खबर से शेखजादा मोहल्ले में शोक छा गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्यवाही पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी संदीप वर्षों से मानसिक बीमारी से ग्रसित था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में बलिदान दिवस पर गणेश शंकर विद्यार्थी को नमन:शहादत स्थल पर चरण पादुका स्थापित, पत्रकारिता के आदर्शों को किया याद
    Next Article
    लखनऊ में शिक्षक अभ्यर्थियों ने SCERT ऑफिस घेरा:बोले- भर्ती पूरी होने के बाद भी नहीं मिली नौकरी; न्याय नहीं हुआ तो जान दे देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment