Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे ने मां-बाप को कार से कुचलकर मार डाला:बहन की हालत गंभीर, मैनपुरी में झगड़े की शिकायत कर थाने से लौट रहे थे

    5 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में बेटे ने कार से मां-बाप को कुचलकर मार डाला। बहन पर भी कार चढ़ा दी। घटना के बाद आरोपी परिवार मौके से फरार है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंची। घटनास्थल पर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल बेटी को जिला अस्पताल भेज दिया। बता दें कि आरोपी बेटा जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर रोज परिवार से झगड़ा करता था। घटना जिला मुख्यालय से 41 किलोमीटर दूर किशनी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे की है। पढ़िए पूरा मामला… दिवनपुर साहिनी में अजीम खान (50) पत्नी अख्तरी बेगम (45), बेटी गुलशन (20), गुलफ्शा (16) और बेटे फरमान (24) के साथ रहते हैं। बड़ा बेटा अरमान (28) दिल्ली में रहता है। अजीम खेती-किसानी करते थे। उनका अपने बड़े बेटे अरमान से 2 बिस्वा जमीन और मकान के बंटवारे को लेकर घर में झगड़ा चल रहा था। अरमान जमीन और मकान अपने नाम कराने की जिद कर रहा था। रविवार को अरमान ने एक बार फिर बंटवारे को लेकर झगड़ा करने लगा। पिता से गाली-गलौज करने लगा। इश पर अजीम ने 112 पर कॉल कर पुलिस बुला ली। पुलिस गांव पहुंची, लेकिन अरमान नहीं मिला। इश पर पुलिस ने अजीम से थाने आकर शिकायत करने को कहा। रास्ते में पीछा कर मां-बाप, बहन को कार से रौंदा पुलिस के कहने पर अजीम पत्नी और बेटी गुलफ्शा के साथ बाइक से किशनी थाने गए। दोपहर करीब 12:30 बजे तीनों लोग घर लौटने लगे। रास्ते में अरमान पहले से कार लेकर खड़ा था। उसने कार को बाइक के पीछे लगा दिया। घर से एक किलोमीटर पहले अरमान ने कार से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे मां-पिता और बहन सड़क पर गिर पड़े। इसके बाद अरमान ने कार से उतरकर सड़क पर देखा। फिर 2-3 बार कार मां-बाप पर चढ़ाकर भाग निकला। सैफई में मां की मौत, बेटी की हालत नाजुक हादसे की सूचना मिलते ही छोटा बेटा फरमान और गांववाले मौके पर पहुंचे। कार से कुचलने से अजीम की मौके पर मौत हो गई। जबकि पत्नी अख्तरी बेगम और बेटी गुलफ्शा बुरी तरह से तड़पती मिलीं। दोनों को गांववालों की मदद से सैफई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अख्तरी को मृत घोषित कर दिया। गुलफ्शा का इलाज चल रहा है, उसकी हालत गंभीर है। दिल्ली में काम करता है बेटा, पत्नी-बच्चों संग भागा घरवालों के मुताबिक घटना के बाद अरमान घर पहुंचा। पत्नी और बच्चों को लेकर भाग गया। अजीम के 2 बेटे और 4 बेटियां हैं। अरमान दिल्ली में बेकरी का काम करता है। उसकी शादी को करीब एक साल हुआ है, उसकी एक बेटी भी है। अजीम के चचेरे भाई इसरार ने बताया- रविवार सुबह मां-बेटे के बीच झगड़ा हो गया था। इसके बाद 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों को थाने आने के लिए कहा। थाने से लौटने के बाद गांव के पास उनकी गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में अजीम की किशनी अस्पताल में मौत हो गई। भाभी ने सैफई पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक गिरीश कुमार ने बताया- अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    क्रिकेटर मो. शमी ने नितिन नवीन से मुलाकात की:अमरोहा से चुनाव लड़ सकते, ढाई महीने पहले जयंत चौधरी से मिले थे
    Next Article
    अनुप्रिया पटेल बोलीं- भीड़ देखकर विरोधी थर-थर कांप रहे होंगे:प्रयागराज में शक्ति प्रदर्शन, मिर्जापुर DM रहे अनुराग पटेल ने पार्टी जॉइन की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment