Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेटे को NEET का पेपर दिलाने आए पिता की मौत:लखनऊ में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटे, गेल में नौकरी करते थे

    2 hours ago

    2

    0

    औरैया से बेटे को लखनऊ NEET का पेपर दिलाने आए पिता की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बेटा एग्जाम सेंटर के अंदर पेपर दे रहा था। एग्जाम शुरू होने के बाद पिता सेंटर से कुछ दूर ट्रेन की पटरी की तरफ चला गया। लौटते समय एक ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना 3 मई की शाम करीब 4:30 बजे की बीकेटी इंटर कॉलेज से 1 किलोमीटर है। मृतक की पहचान गेल में कार्यरत अरुण कुमार (46) के रूप में हुई। वह औरैया जिले के भरधना रोड, बस्ती बिधुना के निवासी थे। स्थानीय लोगों ने घटना देखते ही पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से करीब 50 कदम की दूरी पर सीतापुर रोड स्थित इंदौरा बाग चौकी से पुलिस पहुंची। मृतक की शिनाख्त जेब में मिले आधार कार्ड से हुई। पुलिस ने मृतक के फोन से घर में किया कॉल पुलिस के अनुसार, अरुण कुमार अपने बेटे यशु को बीकेटी इंटर कॉलेज में NEET की परीक्षा दिलाने के लिए आए थे। उनके पास एक बैग मिला, जिसमें आधार कार्ड भी था। जेब में मिले मोबाइल फोन से उनके घर में कॉल किया गया। वहां परिजनों को सूचना मिली तो उन्होंने बताया कि अरुण तो बेटे को NEET की परीक्षा दिलाने ले गए हैं। 5 बजे पेपर खत्म हुआ तो बेटे को भी पुलिस ने बताया। पुलिस बोली- गेल में नौकरी करता था बीकेटी थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि शव पूरी तरह से तितर-बितर हो गया था। इस बात की जांच की जा रही है कि वह आखिर कॉलेज से 1 किलोमीटर दूर रेल की पटरी पर क्या करने गए थे। वह गेल कंपनी में नौकरी करते थे। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पिता हार्ट के रूटीन चेकअप के लिए नोएडा गए थे। उनको जैसे ही पता चला तो उन्हें भी अटैक आ गया। इसलिए, अभी परिजन लखनऊ नहीं आ रहे हैं। पीएम हाउस पर केवल मृतक का बेटा मौजूद है। छोटा भाई बोला- बेटे को डॉक्टर बनाना चाहते थे पोस्टमॉर्टम हाउस में सोमवार को दोपहर 12:30 तक परिजन नहीं पहुंचे थे। मृतक अरुण के छोटे भाई कन्हैया से फोन पर दैनिक भास्कर रिपोर्टर की बात हुई। कन्हैया ने बताया- गेल औरैया में भाई तैनात थे। पिता अधिकारी के पद से रिटायर हैं। अरुण के परिवार में पत्नी सुमन देवी, बेटी युविका और बेटा यशु हैं। बेटे यशु को भाई डॉक्टर बनाना चाहते थे। हम तीन भाई थे। बड़े भाई राजीव कुमार की पहले ही मौत हो चुकी है। आज अरुण कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता को अटैक अरुण कुमार की मौत की खबर सुनकर पिता को हार्ट अटैक आ गया है। इसके चलते उन्हें नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका रूटीन चेकअप जिस अस्पताल में चलता था, वहीं पर उन्हें भर्ती कराया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी है। लखनऊ में रह रहे अन्य रिश्तेदार पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे हैं। वहीं पर बेटा यशु भी है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में 76 केंद्रों पर NEET-UG परीक्षा : 37000 से अधिक अभ्यर्थियों ने दिया पेपर, बोले- फिजिक्स टफ, बॉयोलॉजी लेंदी देशभर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए NEET-UG परीक्षा रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई। लखनऊ में परीक्षा के लिए 76 केंद्र थे, जहां 37 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने पेपर दिया। जांच के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:30 बजे गेट बंद कर दिया गया। (पूरी खबर पढ़िए)
    Click here to Read more
    Prev Article
    मध्यप्रदेश की नीट छात्रा महोबा से लापता:परिवार ने SP से की कार्रवाई की मांग, दो लड़कों पर अपहरण करने का आरोप
    Next Article
    उन्नाव में धारा 163 लागू:आगामी पर्वों के मद्देनजर डीएम का एहतियाती कदम, 31 मई तक रहेगी प्रभावी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment