Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंग्रेजी में PHD,तीन साल NDA में रहे टीचर:मैले कपड़े भिखारी जैसा हुलिया,अंग्रेजी सुन हैरान रह गए GST कमिश्नर, आज भी पढ़ाते हैं शेक्सपियर निशुल्क

    6 hours ago

    2

    0

    आगरा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अंग्रेजी में पीएचडी डॉ. संतोष गोयल अपने बारे में बता रहे हैं। वह नेत्रहीन हैं और देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल डिफेंस एकेडमी में भविष्य के सैन्य अधिकारियों को शिक्षा दे चुके हैं। सेना के अफसरों को गढ़ने वाले गुरुजी का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, जो पूरे दिन चर्चाओं में रहा। जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर अजय मिश्रा के साथ उनकी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। वर्ष 1971 में अंग्रेजी में पीएचडी डॉ. संतोष गोयल अपने बारे में बता रहे हैं। वह नेत्रहीन हैं और देश की प्रतिष्ठित संस्था नेशनल डिफेंस एकेडमी, खड़कवासला में भविष्य के सैन्य अधिकारियों को शिक्षा दी थी। आंख खराब होने के कारण नहीं कर पाए नौकरी वीडियो में वह बता रहे हैं कि वे आर्मी एजुकेशन कोर में शिक्षक रह चुके हैं। उनके पढ़ाए हुए छात्र आज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट, कैप्टन, मेजर से लेकर जनरल तक के पदों पर देश की सेवा कर रहे हैं। तीन साल तक एनडीए में सेवाएं देने के बाद आंखों की रोशनी खराब होने के कारण उन्हें बोर्ड आउट कर दिया गया। डॉ. गोयल का कहना है कि यदि उनकी सेवा 15 साल पूरी होती, तो आज वे सम्मानजनक पेंशन पा रहे होते, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मंदिर में बसेरा और ढोकले पर गुजारा डॉ. गोयल आगरा के नगला पदी स्थित एक मंदिर में अपना समय व्यतीत करते हैं। दांत न होने के कारण वे रोटी नहीं खा पाते, इसलिए पास ही स्थित देवीराम मिष्ठान भंडार से मिलने वाले भोग (ढोकले और लड्डू) से अपना पेट भरते हैं। इतनी तंगहाली और शारीरिक अक्षमता के बावजूद उनके भीतर का शिक्षक आज भी जीवित है। वे मंदिर में आने वाले छात्रों को शेक्सपियर के नाटकों (मर्चेंट ऑफ वेनिस, जूलियस सीजर) से लेकर मिल्टन और कीट्स की कविताओं तक का मार्गदर्शन निशुल्क देते हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग उनके बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। मिठाई वाले की दुकान पर मिलता है खाना डॉ. संतोष गोयल ने बताया कि वे न्यू आगरा क्षेत्र स्थिति नगला पदी में रहते हैं। वहीं रहकर वे खाते और सोते हैं। उनके दांतनहीं हैं, इसलिए वे पास ही देवीराम हलवाई की दुकान पर रोजाना ढोकला और दो लड्डू खाने आते हैं। हलवाई के यहां से उन्हें ये खाने को मिलता है। जीएसटी कमिश्नर से मिलकर वे बहुत खुश हुए। वीडियो में बातचीत करते हुए संतोष गोयल के चेहरे पर अजब मुस्कान दिख रही थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:शामली में लड़की के एकतरफा प्यार में बॉयफ्रेंड की हत्या, सिर पर गोली मारी; लाश हाईवे किनारे फेंकी
    Next Article
    अयोध्या से बंगाल चुनाव पर सियासी गर्मी:भाजपा की प्रचंड जीत का दावा, महंत राजू दास और पूर्व मेयर ऋषिकेश उपाध्याय के बयान, राष्ट्रवाद के मुद्दे पर जताया भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment